कैमूर : जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 12 जून तक विशेष कैंप का आयोजन

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का किस्त मिलेगा।जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 12 जून तक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस रश्मि कुमारी ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।






ऐसी महिला जो प्रथम बार गर्भवती हुई है उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत प्रथम किस्त 1,000 दूसरी किस्त 2,000 एवं तृतीय किस्त 2,000 की राशि का लाभ उनके खाते में दिया जाना है। इसके लिए लाभार्थी का आईडी कार्ड एवं पति का आईडी कार्ड,वोटर कार्ड, आधार कार्ड,राशन कार्ड, बैंक पासबुक देना होगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र और बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!