विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एसएसबी 12वी बटालियन के जवानों द्वारा किया गया वृक्षारोपण

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फरिंगगोड़ा स्थित एसएसबी 12 वीं बटालियन के मुख्यालय सहित लहरा चौक के निकट अधिग्रहित जमीन पर पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही इंडो नेपाल सीमा स्थित विभिन्न बीओपी में भी बृहद पैमाने पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान एसएसबी अधिकारियों और जवानों ने स्थानीय लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।






इस मौके पर कमांडेंट ललित कुमार ने कहा कि हमारे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की इस अंधी दौड़ में हम लगातार पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहे हैं। जिसका खामियाजा भी हमें समय समय पर भुगतना पड़ता है। पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए हमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। आमजनों को जागरूक करने के लिए ही प्रत्येक पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी के अथिको, उप कमांडेंट पी बसंता सिंह, सानिहे सैल्यु, चौबा अंगोचा सहित सभी अधिकारी और जवान उपस्थित थे।






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!