राशिफल :सोमवार ,6 जून 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

सोमवार , उदया तिथि षष्टी, विक्रम संवत 2079,पक्ष शुक्ल, आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष :- आज का दिन सुंदर रहेगा।धन लाभ के योग हैं। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। संभव है कि दाम्पत्य जीवन में ठहराव के कारण आपका जीवन साथी आपसे अलग हो जाए।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत सुंदर रहेगा।कार्य में आ रही बाधाएं आज दूर होंगी। आज आप किसी मित्र की मदद भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े काम शुरू करने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। धन को लेकर आ रही परेशानियां खत्म होंगी, जिससे आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। रिश्ता मजबूत होगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आज अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें और खुले हाथों से ख़र्च करने से बचें। आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। आज अपने प्रिय के साथ अच्छा व्यवहार करें। आज आपकी योजनाओं में अंतिम समय में बदलाव हो सकता है। सगे-संबंधियों का दखल दांपत्य जीवन में परेशानी पैदा कर सकता है।






कर्क राशि :आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा। आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं। इस राशि के छात्र आज अपनी पढ़ाई में बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपका करियर बेहतर बन सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि -: आज का दिन सुंदर रहेगा। लेन देन में सचेत रहें। बैंक से जुड़े लेन-देन में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। अप्रत्याशित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है।विवाद से दूर रहे ।सोच समझ कर ही किसी से बात करें ।जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा ।चली आ रही समस्याएं दूर होंगी ।

कन्या राशि -: आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। व्यापार में भी बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आज आपको नौकरी में भी पदोन्नति हो सकता है।






तुला राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा।मन में आशा निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से आप समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शानदार रहने वाला है।खर्च की अधिकता से बचे।आज आपके सामने आने वाली चुनौतियों से आप आसानी से निपट लेंगे। आज लोग आपके सहज व्यवहार से प्रसन्न होंगे। आज आपको अपनी पिछली गलतियों का भी एहसास होगा और उससे सीख लेकर आप अपने बेहतर भविष्य की नींव रख पाएंगे।

धनु :- आज का दिन सुंदर रहेगा ।रुका हुआ धन मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके प्रियजन खुश हैं और आपको उनके साथ शाम के लिए कुछ योजनाएँ बनानी चाहिए। आज आप निराश महसूस कर सकते हैं, क्योंकि संभव है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर पर नहीं जा पाएंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।प्रेमी जोड़े एक दूसरे को उपहार देंगे जिससे नजदीकिया और बढ़ेंगी।






मकर राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा।व्यापार में लाभ के योग हैं। आज घर का सामान ख़रीदने पर पैसा ख़र्च हो सकता है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आज आप राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा। कानूनी मामलों को लेकर तनाव संभव है। निवेश से जुड़े अहम फैसलों को एक और दिन के लिए छोड़ देना चाहिए। परिवार के सदस्य आपके विचार का समर्थन करेंगे। अपने मन की बात स्पष्ट रूप से कहने से न डरें। आपके जीवन साथी का व्यस्त काम आपके दुख का कारण बन सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा। कई दिनों से आपकी प्रगति में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। कई दिनों से बनी योजनाएं आज पूरी होंगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।प्रेमी जोड़े कही घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।लेकिन यात्रा में सचेत रहें।










राशिफल :सोमवार ,6 जून 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन