राशिफल:बुधवार,1जून 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

बुधवार, तिथि द्वितीया , विक्रम संवत 2079,पक्ष शुक्ल, आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा।व्यापार में लाभ के योग हैं।हर कार्य में सफलता मिलेगी आपको साझेदार से फायदा होगा। रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष राशि :- आज का दिन सुंदर और लाभदायक है।भावनाओ को काबू में रखे। संयमित रहे। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाणी में कठारेता का प्रभाव रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।आप का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा।कुछ बेचैनी महसूस करेंगे। पिता का साथ भी मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें।संयमित रहें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सावधान रहें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।






कर्क राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा।कार्य की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खर्च में बढ़ोतरी होगी। संचित धन में कमी आयेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन साधारण रहेगा।बातचीत में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्‍याएं से परेशान रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी जिससे मन परेशान रहेगा 

कन्या राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन बेचैन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से तालमेल बना कर रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिलेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। माता से वैचारिक मतभेद रहेंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।संयमित रहे।प्रेमी जोड़े कही घूमने की योजना बना सकते हैं।






तुला राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा । व्यर्थ के क्रोध से बचें। बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। तनाव से बचें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा।आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। 

धनु राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा।नौकरी में उन्नति के योग हैं।पिता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अधिक खर्चों से परेशान रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से धन की प्राप्ति हो सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।






मकर राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा।लेकिन खुद को संयमित रखे।क्रोध से बचे। मित्रों से भी सद्भाव बनाकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। बातचीत में सावधान रहे। परिश्रम अधिक रहेगा।

कुंभ राशि :- आज का दिन सुंदर और लाभदायक रहेगा।कार्यों में सफलता मिलेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ स्थान में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय में कठिनाइयां एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के झगड़ों व विवादों से बचने का प्रयत्न करें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्म विश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। मानसिक चिन्ता बढ़ सकती है। संचित धन में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे। यात्रा के योग हैं कही घूमने जा सकते हैं।







राशिफल:बुधवार,1जून 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन