दार्जिलिंग जिला र्थो बॉल की टीम सिकंदराबाद के लिए रवाना,

SHARE:

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

कोच शमीम सिद्दिकी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल र्थो चैंपियन टीम सिकन्दराबाद के लिए गुरुवार को रवाना हुई। कोलकाता में संपन्न हुए राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का चैंपियन खिताब जितने के बाद दार्जिलिंग जिला र्थो बॉल की टीम अब राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन होने के उद्देश्य से गुरुवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सिकंदराबाद के लिए रवाना हुई। तेलंगाना राज्य में सिकन्दराबाद के डि.ए.वी.पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्तर पर अब यह खेल 28 मई से 30 मई होगा।






इसका आयोजन तेलंगाना र्थो बाल एसोसिएशन की ओर से किया गया है। इस टूर्नामेंट में देश भर की 20टीमें हिस्सा लेगी। नक्सलबाड़ी तृणमूल कांग्रेस हिन्दी प्रकोष्ठ के सदस्य अंबुज कुमार राय ने बताया कि यह हम सभी दार्जिलिंग वासियों के लिये काफी खुशी का पल है कि हमारा जिला राज्य स्तर पर चैंपियन होने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन होने के लिये जा रहा है। कोच शमीम सिद्दीकी ने बताया कि 11में से सात खिलाड़ी गुडशेफर्ड स्कूल बागडोगरा के ही हैं । प्रोफेसर माजिद मियां, समाज सेवी हितेश शर्मा के साथ अंबुज कुमार राय ने टीम को शुभकामना दिया है।









सबसे ज्यादा पड़ गई