संवाददाता/किशनगंज
उत्पाद टीम ने सोमवार को कोचाधामन थाना क्षेत्र के कजलामनी चौक से एक कार से ले जाया जा रहा 320.30 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों में अंशु कुमार व भूषण कुमार मधेपुरा जिले का रहने वाला है।जप्त शराब लग्जरी कार से ले जाया जा रहा था।
कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई।टीम में उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद अमलेश तिवारी व अन्य उत्पाद कर्मी शामिल थे।मामले में उत्पाद थाना में कांड संख्या 834/26 के तहत उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। गिरफ्तार दो आरोपी सहित तीन युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।शराब को बंगाल के रामपुर से किशनगंज होते हुए सुपौल जिले के पिपरा ले जाया जा रहा था।
जिसे किसी के पास डिलेवरी दी जाने वाली थी।उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि डीएम व उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चेक पोस्टों और अलग अलग स्थानों में लगातार जांच अभियान चलाया जाता है।इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही टीम ब्लॉक चौक के पास वाले रास्ते में निगरानी बरतने लगी।तभी एक कार रामपुर की ओर से आ रही थी जिसे कोचाधामन थाना क्षेत्र के काजलामनी चौक के पास पकड़ा गया।वाहन की तलाशी लेने पर शराब बरामद किया गया।उत्पाद थाना में भी वाहन की अच्छे से तलाशी ली गई। टीम पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

























