डंडखोरा/कटिहार–सावन की सोमवारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से हीं शिवभक्तों की भीड़ नजर आई।प्रबंधन की ओर से मंदिर परिसरों की विशेष सफाई की गई थी तो वहीं मंदिरों में बजने वाले शिव भजनों से वातावरण देर शाम तक भक्तिमय बना रहा।इस दौरान भक्त उपवास कर गंगाजल, दूध,फूल,चंदन,बेलपत्र,धूप दीप आदि पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे।
जहाॅ देवाधिदेव का जलाभिषेक और पूजन कर अपने तथा अपने परिवारजनों की कुशलता और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।इस दौरान महिला भक्तों की संख्या अधिक रही।जिसमें किशोरी एवं नवविवाहिता श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक करती देखी गई।प्रखंड क्षेत्र के अति प्राचीन राजा-रानी मंदिर सौरिया, धार्मिक न्यास परिषद द्वारा अधिग्रहित बलुआ मंदिर, नकुलेश्वर महादेव मंदिर डुमरिया में सुबह से दूर दूर से भक्तों का जुटाई शुरु हो गया था।
जबकि संगत टोला डंडखोरा,भट्ठाबाड़ी डंडखोरा, पटहरा,बिजैली, गोरफर, रघैली आदि शिव मंदिरों में भी काफी भीड़ देखी गई।अपनी मन्नत के मुताबिक भक्तों को कांवर में मनिहारी से गंगाजल लाकर भी चलाते देखा गया।जबकि विभिन्न सड़कों पर मनिहारी से गंगाजल लेकर मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर जाने वाले कांवरियों की कतार भी देखी गई।इस दौरान प्रशासन की भी चौकसी रही।
डंडखोरा पुलिस को विभिन्न मंदिरों का जायजा लेकर प्रबंधन से आवश्यक पूछताछ करती तथा मुख्य सड़कों पर विशेष गश्ती करते देखा गया।बाल दें कि चंद्रमा सावन की यह पहली सोमवारी होने के कारण भक्तों की संख्या अन्य सोमवारी की अपेक्षा अधिक रही।हलांकि संक्रान्ति के अनुसार यह सावन की तीसरी सोमवारी थी।संक्रांति एवं चंद्र मास दोनों की सोमवारी होने से शिवालयों में काफी भीड़ रही।

























