सामाजिक कार्यकर्ता संजय उपाध्याय ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के लिए एक स्पष्ट और सीधा संदेश है।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि जब संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं की अपेक्षा केवल सोशल मीडिया तक सीमित रहने वाले कार्यकर्ताओं को अधिक महत्व दिया जाता है और व्यक्ति विशेष केंद्रित राजनीति हावी हो जाती है, तो ऐसे चुनावी परिणाम स्वाभाविक हो जाते हैं।
संजय उपाध्याय ने आगे कहा कि यदि संगठन में चाटुकारिता और नेताओं की चरणवंदना की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होगी, तो इसका असर चुनावी प्रदर्शन पर भी पड़ना तय है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान और उचित स्थान देने की आवश्यकता पर बल दिया।




























