श्रावण की पहली सोमवारी के मौके पर गोरखनाथ धाम मंदिर में शिवभक्तों का जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़

SHARE:

रविवार की देर रात से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी, जो सोमवार को दिनभर लगी रही

सोमवार को अहले सुबह से ही लम्बी लम्बी कतार महिला ओर पुरुष की देखने को मिली

मंदिर समिति के सचिव बताया एक लाख से अधिक शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया

सालमारी/कटिहार – सावन माह की पहली सोमवारी को लेकर जिला का गौरव मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में दिनभर शिवभक्तों का तांता जलाभिषेक के लिए लगा रहा। मनिहारी से गंगाजल लाकर हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने बाबा गोरखनाथ पर गंगाजल अर्पित कर पूजा अर्चना की। दूध,दही, बेलपत्र, फूल, सेव, केला, दूब, भांग, धतूरा का फूल चढ़ा कर पूजा की एवं अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी सुरजीत बनर्जी ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा करने का बहुत अधिक महत्व है।

इस माह में पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। महिलाओं ने युवतियों सहित अन्य इस मौके पर उपवास रखकर फलाहार का सेवन किया और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए बाबा गोरखनाथ से आशीर्वाद मांगा। कमेटी की ओर से उमड़ने वाली भीड़ को लेकर रविवार को ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।

कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि पहली सोमवारी के मौके पर एक लाख से भी अधिक शिव भक्तों ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। बाबा गोरखनाथ कमेटी के सदस्यों के द्वारा भी मनिहारी से गंगाजल लाकर बाबा गोरखनाथ पर सावन की पहली सोमवारी के मौके पर जलाभिषेक किया है। वहीं गोरखनाथ धाम मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष अक्षय सिंह ने बताया कि अगले साल से भी अधिक भीड़ इस वर्ष देखने को मिल रही है। बारसोई एसडीओ सह मंदिर के अध्यक्ष राजू कुमार सोमवार को लगातार इस भीड़ की मोनिटरिंग करते रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!