KishanganjCrime:पोठिया में 31.44 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को किया गया गिरफ्तार

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने 31.44 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में पोठिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान के क्रम में 2 अगस्त को पोठिया थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के बिरनाबाड़ी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान इस्लामपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पुलिस जांच देखकर वापस मुड़कर भागने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर गिरफ्तार आरोपियों मोहम्मद गुफरान, निवासी डिहर, थाना ग्वालपोखर, जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल तथा मोहम्मद तैरुद्दीन, निवासी बसालपुर, थाना चाकुलिया, जिला उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल के पास से 31.44 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। टीम में ठाकुरगंज एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह, पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडेय व अन्य शामिल थे।इस संबंध में पोठिया थाना कांड संख्या 275/26 के तहत धारा 8(सी)/22(सी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करवाया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!