दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह हेतु पंजीयन एवं परिचय समारोह का शुभारंभ

SHARE:

कटिहार – शहर के होटल राजस्थान सभागार शहीद चौक में कोशी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध कल्याण समिति, कटिहार के तत्वावधान में दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह हेतु पंजीयन एवं परिचय समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस विशेष पहल के तहत कई दिव्यांगजनों ने शादी के लिए अपना-अपना रजिस्ट्रेशन कराया।जिसमें एक दिव्यांग युवती ने भी उत्साहपूर्वक अपना पंजीकरण करवाकर विवाह के लिए अपनी सहमति और तैयारी दर्ज की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुधीर कुमार,राष्ट्रीय संगठन मंत्री, सेवा भारती ने की ।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजा राम प्रांत सेवा प्रमुख उत्तर बिहार उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथिगण के रूप में डीडी. झा, अवकाश प्राप्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जयदेव सिंह राव , अखिल भारतीय छात्रावास प्रमुख सेवा भारती नई दिल्ली ने रजिस्ट्रेशन के लिए आये दिव्यांग युवक युवती को अपना आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की नई शुरुआत की बधाई दी।

इस कार्यक्रम के प्रमुख नेतृत्व एवं सहयोग के रूप में मोहन कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बोर्ड सदस्य, राष्ट्रीय न्यास, भारत सरकार, मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए माता-पिता, अभिभावक और शुभचिंतकों से आग्रह किया गया है कि जो लड़का-लड़की विवाह योग्य हैं, वे आवश्यक कागजातों के साथ पंजीयन एवं संस्था की ओर से दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह हेतु पंजीयन की शुरुआत आज से कर दी गई है।

परिचय समारोह में उपस्थित होकर अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। इस कार्यक्रम के मंच संचालन के रूप में सदस्य बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड सदस्य समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के शिव शंकर रमाणी ने कहा दिव्यांगजनों के विवाह के लिए यह रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होकर दिनांक 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा सभी पंजीकृत दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह 3 दिसंबर 2026 विकलांग दिवस के अवसर पर भव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर विजय कुमार,जय जय राम पांडे, मृत्युंजय झा, गोपाल साह, पिंकी सिन्हा,नेहा ठाकुर,रवि कुमार दास , ऋषिकेश शाह, जूली शर्मा, आशा देवी, लेलु मंडल, लक्ष्मी देवी, मोनिका कुमारी, प्रशांत कुमार, मोहम्मद अफसर, आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!