सागर चंद्रा/ किशनगंज
बैंक जाने के लिए घर से निकली 20 वर्षीय युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने हरसंभव ठिकानों पर उसकी तलाश की। लेकिन ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहने पर वे पुलिस के समक्ष मदद की गुहार लगाने पहुंच गए।
परिजन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं शहर के ढ़ेकसरा निवासी परिजनों ने बताया कि पीड़िता मीनू कुमारी इंडियन बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी।


























