किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज चेस क्लब (ऑल बिहार चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त) के तत्वावधान में आयोजित मारुति नंदन कप चेस टूर्नामेंट-2026 का सफल आयोजन रविवार को मनोरंजन क्लब, किशनगंज में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्ग के दर्जनों खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सजीदुर रहमान ने कहा कि शतरंज जैसी बौद्धिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन आगे भी जारी रहेगा। सचिव सुबेंदु चक्रवर्ती ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में क्लब के संरक्षक मुदब्बीर अहसन एवं बासुकीनाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष सत्यम साहा, संकेत कुमार व अभिषेक मंडल, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साहा, टूर्नामेंट प्रायोजक बासंती अग्रवाल, मुख्य निर्णायक मुकेश कुमार, टूर्नामेंट संयोजक रोहन कुमार, फिडे इंस्ट्रक्टर कमल कर्माकर तथा आयोजन समिति के सदस्य दिव्यांश कुमार, निर्भय कुमार और रौनक कुमार मौजूद रहे।
प्रमुख विजेता
ओपन वर्ग
प्रथम : मुकेश कुमार
द्वितीय : कुणाल
तृतीय : धानवी
चतुर्थ : आदर्श
पांचवां : दिव्यांश
छठा : दृष्टि दिया
सातवां : ऋषभ आनंद
आठवां : अंशु साहा
नौवां : करनजीत
दसवां : चंद्र शेखर पॉल चौधरी
आयु वर्ग के विजेता
अंडर-15 : जय श्री प्रभा
अंडर-13 : सुरम्य देव
अंडर-11 : रौनक साहा
अंडर-09 : अथर्व राय
अंडर-07 : सार्थक आनंद
बेस्ट गर्ल्स : पलछिन जैन




























