नई वाहन का चक्का खोलकर ले गया चोर,वाहन मालिक के उड़े होश

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

अज्ञात चोरों ने नई कार का चक्का चोरी कर लिया। शहर के इमली गोला मोहम्मद नगर में घटित घटना के बाद वाहन मालिकों के बीच हड़कंप मच गया है। पीड़ित के लिखित शिकायत के बाद पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर चोरों की पहचान में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार मोहम्मद नगर निवासी तौकीर हुसैन ने गत 21 जुलाई को ट्योटा अर्बन क्रुजर कार खरीदी थी। रविवार देर रात घर के बाहर कार खड़ी कर वे सोने चले गए थे। लेकिन सोमवार को जब वे कार के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। अज्ञात चोर ने कार के दोनों पीछला चक्का खोल लिया था।

जिससे कार औंधे मुंह जमीन पर पड़ी थी। हालांकि घटना के बाद उन्होंने निजी प्रयास से चोरों का सुराग ढ़ूंढ़ने का काफी प्रयास किया। लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। बहरहाल घटना के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। स्थानीय लोग घटना को नशेड़ियों की करतूत मान रहे हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!