टाउन हॉल के समीप पुलिस ने कार्रवाई कर किया गिरफ्तार
सागर चंद्रा/ किशनगंज
टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर 200 ग्राम स्मैक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। टाउन हॉल के समीप के समीप की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अफसाना रोड निवासी मुन्ना उर्फ मोहम्मद जमीर (43) पिता मोहम्मद मुस्तकीम और रहमद नगर निवासी सोहेब आलम (24) पिता महरूब अली अहमद के रूप में की गई है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से मादक पदार्थ की बड़ी खेप बस से किशनगंज पहुंचने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टाउन हॉल के समीप अपना जाल बिछा दिया और बंगाल से आने वाली बसों किशनगंज के पास मालदा की ओर से आने वाली बसों पर नजर रखने लगी।
इसी दौरान मालदा से आने वाली बस से दो लोग उतरे। उनकी संदिग्ध गतिविधि को देख जब पुलिस ने उन्हें रूकने कहा तो दोनों भागने लगे। जिसे जवानों ने पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर मुन्ना उर्फ जमीर और सोहेब आलम के पास से 200 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे बंगाल के मालदा से स्मैक खरीदकर उसे बहादुरगंज बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। आरोपियों के स्विकारोक्ति बयान के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

























