पुलिस ने 16 मवेशी किया जब्त,दो गिरफ्तार

SHARE:

पोठिया (किशनगंज)इरफान

पोठिया थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे 16 पशुओं को बरामद किया है। मामले में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पोठिया थाना में प्रतिनियुक्त एसआई प्रदीप सिंह ने बताया की रविवार की शाम करीब 5 बजे संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सोनापुर मुख्यपथ होते हुए दो वाहनों से मवेशियों को बंगाल ले जाया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचित कर पुलिस टीम शाम करीब 7 बजे सोनापुर रोड में डुबानोची पिकेट से करीब आधा किलोमीटर आगे पहुँची। तभी चिचुआबाड़ी की तरफ से आ रहे दो 407 वाहनों को रोक कर चेक किया गया। जांच में पाया गया कि टाटा 407 रजि० नं० डब्लू बी 91-4398 तथा अशोक लीलैंड का चार चक्का वाहन रजि० नं० डब्लू बी 73 जी 7634 में 8-8 कुल 16 भैंसा बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक व बेतरतीब तरीके से लाद कर ले जाया जा रहा था।

दोनों चालकों की पहचान मो अजीम (31 वर्ष) पिता अनिसुर रहमान, ग्राम सतकौआ, थाना दिघलबैंक जिला किशनगंज व मोख्तार (43 वर्ष) पिता कासिम, ग्राम सुरजापुर, थाना बैरगाछी, जिला अररिया के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

विधि-व्यवस्था एवं जाम की स्थिति को देखते हुए दोनों वाहनों को थाना लाया गया। थाना परिसर में विधिवत तलाशी एवं वीडियोग्राफी कर 16 भैंसा को जप्त किया गया। इस संबंध में पोठिया थाना में कांड सं०- 276/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। कांड का अनुसंधान एसआई पिंकी कुमारी को सौंपा गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!