कीटनाशक खाकर महिला ने किया आत्म हत्या का प्रयास

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा गांव में मामूली पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या करने की नियत से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। सोमवार सुबह घटित घटना के बाद पीड़िता शगुफ्ता खातून की लगातार बिगड़ती स्थिति को देख परिजनों के बीच हड़कंप मच गया।

परिजनों ने आननफानन में उसे इलाज के लिए बहादुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शगुफ्ता की तबीयत बिगड़ जाने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत पीड़िता की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।











सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!