कैमूर में स्पर्श कार्यक्रम के जरिए दृष्टि दिव्यांग छात्रों का हो रहा शैक्षणिक विकास आवासीय शिक्षण की अवधि बढ़ाई गई

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के रामपुर प्रखंड के बीआरसी कार्यालय में दृष्टि दिव्यांग छात्रों के लिए 90 दिवसीय आवासीय शिक्षण प्रशिक्षण स्पर्श कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें दृष्टि दिव्यांग छात्रों का शैक्षणिक विकास काफी बेहतर हो रहा है। इस बारे में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा ने आदेश जारी किया है। जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय खजुरा, रामपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुन्ना राम और प्रखंड साधन सेवी हरदेव उपाध्याय को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जिसमें स्पर्श कार्यक्रम को वित्तीय वर्ष 2022 -23 के लिए जारी रखा जाएगा। वित्तीय वर्ष 2021- 22 में 15 फरवरी 2022 से प्रारंभ किए गए स्पर्श कार्यक्रम का 90 दिन की अवधि दिनांक 18 मई 2022 को पूर्ण हो रही है। निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2022 23 हेतु स्पर्श कार्यक्रम को जारी रखना है। जिसके आलोक में 19 मई से 90 दिनों के लिए स्पर्श कार्यक्रम प्रखंड संसाधन केंद्र रामपुर में जारी रखा जाएगा। इसके लिए मदवार वित्तीय प्रावधान पूर्ववत जारी रहेगा।साथ ही पूर्व से प्रतिनियुक्त संसाधन शिक्षक द्वारा दृष्टि दिव्यांग बच्चों का पठन-पाठन जारी रखा जाएगा।इस बारे में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पूर्व की भांति केंद्र का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।









कैमूर में स्पर्श कार्यक्रम के जरिए दृष्टि दिव्यांग छात्रों का हो रहा शैक्षणिक विकास आवासीय शिक्षण की अवधि बढ़ाई गई