रविवार , तिथि सप्तमी, विक्रम संवत 2079,पक्ष कृष्ण, आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन बेचैन हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। कार्यक्षेत्र के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक परेशानियां रहेंगी। पारिवारिक समस्याओं में कमी आ सकती है।
वृष राशि:आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साहित होने से बचें।संयमित रहे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। वाणी में कठोरता का भाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा।क्रोध से बचें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आलस्य अधिक हो सकता है। परिवार की समस्याओं में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कर्क राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे।पूजा पाठ में मन लगेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा।
सिंह राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। संयत रहें। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सुख-शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। खर्च में बढ़ोतरी होगी।स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।
कन्या राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। स्वभाव में चिड़ चिड़ापन हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा।संयमित रहे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। मानसिक स्थिति शान्त रहेगी, परन्तु पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। आय में व्यवधान आ सकते हैं। खर्च में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेगा। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट होंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों से सद़भाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहें हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि सम्भव है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा।शत्रु से लेकिन सावधान रहे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कुंभ राशि :आज का दिन सुंदर है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मन भी परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। तरक्की के योग बन रहे हैं।आप का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। पिता का साथ मिलेगा। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे।बाहर का खाने से बचे ।प्रेमी जोड़े के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा ।