राशिफल :मंगलवार,3 मई 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

मंगलवार, तिथि त्रयोदशी,विक्रम संवत 2079,पक्ष : कृष्ण,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि:- आज का दिन सुंदर रहेगा ।आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।  नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृष राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन कुछ परेशान रह सकता है।। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।  जीवनसाथी का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। रहन-सहन में असहज रहेंगे।खर्च में बढ़ोतरी होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। म‍ित्रों से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन परेशान हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है।  परिवार का साथ म‍िलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। व्‍यापार में सफलता म‍िलेगी।यात्रा के योग है ।अधिकारियो का सहयोग मिलेगा।






कर्क राशि:- आज का दिन सुंदर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र भी बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। संचित धन में कमी आ सकती है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा कष्टमय हो सकती है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहें।

सिंह राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।  माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

कन्या राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। क्रोध से बचें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार में भी परेशानी बढ़ सकती हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। 






तुला राशि:आज का दिन सुंदर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी।  कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्‍यवस्‍थित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आप का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि:- आज का दिन मिला जुला रहेगा।आशा और निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।  शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है ।संयमित रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।धन लाभ के योग बन रहे है।

धनु राशि:- आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें।  किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां बनी रह सकती हैं। जीवनसाथी को अभी स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।व्यर्थ की चिंता से बचे ।




मकर राशि :- आज का दिन मिला जुला रहेगा।मानसिक शान्ति रहेगी। धैर्य रखे।  संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। बातचीत में संयमित रहें। वस्‍त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकता है।मन कुछ उदास रह सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंति‍त रहेंगे।

कुंभ राशि:- आज का दिन सुंदर रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि:- आज का दिन सुंदर रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर पूरा ध्यान दें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। क्रोध पर न‍ियंत्रण रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं।कार्यालय में अधिकारियों से अच्छा व्यवहार करें।









राशिफल :मंगलवार,3 मई 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन