ईद के मौके पर जरुरतमंदों को प्रदान की गई सहायता राशि

SHARE:

विधवाओं यतीमों गरीबों एंव असहाय लोगों का सहयोग करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है : नुर सोहेल

किशनगंज /इरफानपोठिया प्रखण्ड के दामलबाड़ी व जहांगीरपुर पंचायत के सैकड़ों जरुरतमंदों को ईदी दिया गया, बताते चले कि यह ईदी मस्जिद अताऐ रसुल अजमेर नगर भेवंडी के खतीब व इमाम मौलाना रफीक आलम, मोईन भाई, इमामुद्दीन भाई और कलीमुद्दीन की ओर से दिया गया, उन्होंने विधवाओं, यतीमों, गरीबों एंव असहाय जरुरतमंदों के मदद हेतु 56 हजार रुपये देहलबाड़ी के समाजिक कार्यकर्ता नुर सोहेल को सौंपाl 

पोठिया प्रखण्ड के दामलबाड़ी व जहांगीरपुर पंचायत के सैकड़ों जरुरतमंदों को ईदी दिया गया, बताते चले कि यह ईदी मस्जिद अताऐ रसुल अजमेर नगर भेवंडी के खतीब व इमाम मौलाना रफीक आलम, मोईन भाई, इमामुद्दीन भाई और कलीमुद्दीन की ओर से दिया गया, उन्होंने विधवाओं, यतीमों, गरीबों एंव असहाय जरुरतमंदों के मदद हेतु 56 हजार रुपये देहलबाड़ी के समाजिक कार्यकर्ता नुर सोहेल को सौंपाl 

वही नुर सोहेल ने कहा कि यह रुपये अपना चर्चा के लिए नहीं बल्कि जरुरतमंदों के मदद हेतु दिया जाता है , समाज के गरीबों, असहायों, यतीमों एंव असहायों का सहयोग करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।






नुर सोहेल ने  अपनी कर्तव्य का निर्वाह करते हुए पोठिया प्रखण्ड अंतर्गत दामलबाड़ी पंचायत के काशीबाड़ी, रंगामनी, दामलबाड़ी, देहलबाड़ी, बगलबाड़ी, मशनाबस्ती, कमातबस्ती, नयाबस्ती बगलबाड़ी, बिसानी, झपड़तल, तरिया, बांसबाड़ी, लकुन्दरा, और जहांगीरपुर पंचायत के सारादिघी, बेलपोखर,  फुलहारा, महीशमारा, बनबाड़ी, मिलीक बस्ती और डांगीबस्ती के विधवाओं, यतीमों ,असहायों एंव जरुरतमंदों के घरों में जाकर पांच – पांच सौ रुपये प्रत्येक को नगद दिए, यह मदद 112 जरुरतमंदों तक पहुंचाया गयाl

 सोहेल ने जरुरतमंदों को रुपया देकर कहा कि आप लोग मदद करने वाले के लिए दुवाऐं  करें कि अल्लाह उनके सहयोग को स्वीकार करें, उनके व्यवसाय को दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की अता करें,

 जरुरतमंदों ने रुपया पाकर खुश हुए और मदद करने वाले को दिल से दुवाऐं दी।समाज के विधवाओं, यतीमों, असहायों एंव जरुरतमंदों के ऐसी सहयोग के लिए इलाके के समाज सेवियों एंव इन्साफ पसन्दों ने मौलाना रफीक आलम का उच्च समाजिक पहल और नुर सोहेल की लगन की प्रशंसा की हैl






सबसे ज्यादा पड़ गई