चूल्हे में गिरने से 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलसा,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

टाउन थाना क्षेत्र के दौला पंचायत स्थित पोरलाबाड़ी गांव में जलते चुल्हे में गिर जाने से पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित अरबाज अख्तर की चीखपुकार को सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे चुल्हे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह अरबाज परिवार के अन्य बच्चों के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। जबकि निकट ही चुल्हा भी जल रहा था। इसी दौरान खेल खेल में एक बच्चे के द्वारा धक्का दे दिये जाने से अरबाज चूल्हे में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया।






फोटो इंटरनेट से साभार

सबसे ज्यादा पड़ गई