दुष्कर्म के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

लगातार पुलिस की दबिश से घबरा कर एक वर्ष से फरार चल रहे दुष्कर्म मामले के आरोपी ने स्थानीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से पोठिया थाना क्षेत्र के निमलागांव निवासी आरोपी फरीद आलम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पोठिया थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने महिला थाना में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की लिखित शिकायत कांड संख्या 18/21 दर्ज कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देने में सफल हो जाता था। बताते चलें कि आरोपी फरीद पीड़िता को झांसा देकर दुष्कर्म किया और अंतरंग पलों की वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता था। इस बीच पीड़िता तीन बार गर्भवती हो गई। लेकिन फरीद ने हरबार उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने जब उसपर शादी करने का दबाव बनाया तो फरीद ने शादी करने से साफ इंकार करते हुए अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी।




सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!