राशिफल :12 अप्रैल 2022, मंगलवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

SHARE:

प्रस्तुति / ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष- आज का दिन मिला जुला रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की योजना बन सकती है। रिश्ते की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग हैं।

वृषभ- आज के दिन वृषभ राशि वाले  क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन- आज का दिन सुंदर रहेगा । वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता से चिन्तित भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।






कर्क- आज का दिन सुंदर रहेगा । अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। मानसिक कठिनाइयों में कमी आएगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।ऊर्जावान महसूस करेंगे।

सिंह- आज का दिन मिला जुला रहेगा।। धैर्य रखें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखें। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु मित्रों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। खर्चों में वृद्धि से मन परेशान रहेगा। 

कन्या-  आज का दिन सुंदर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च भी बढ़ेंगे। परीक्षा में सफलता मिलेगी । माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।






तुला- आज का दिन मिला जुला रहेगा।क्रोध से बचे। कारोबार में कोई नया निवेश हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में कमी आ सकती है। क्रोध की अधिकता हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

वृश्चिक- दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। संयमित रहे। नौकरी में अधिकारियो से भी व्यर्थ के वाद-विवाद से भी बचकर रहें। कार्यक्षेत्र में भी वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु- आज का दिन मिला जुला रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्‍य के प्रति सावधान रहें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के लिए प्रयास करें। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्य रखें।






मकर – आज का दिन मिला जुला रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। बिजनेस के विस्तार के लिए माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

कुंभ- आज का दिन सुंदर रहेगा। संयमित रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अधिकारियो का सहयोग मिलेगा। वाहनसुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। कही घूमने जा सकते हैं।

मीन- आज का दिन मिला जुला रहेगा। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहनसुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।







सबसे ज्यादा पड़ गई