राशिफल: 27 मार्च 2022,रविवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

SHARE:

रविवार,तिथि :दशमी,विक्रम संवत 2078,पक्ष :कृष्ण ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें ।

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नेगेटिव विचारों का प्रभाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी,संयमित रहे।

मिथुन राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा।मानसिक तनाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहें। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। व्यवहारिकता में कमी आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च में बढ़ोतरी होगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते है ।






कर्क राशि- आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा।खुद को संयमित रखे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति‍ भी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा में व्ययधान आ सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

कन्या राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा।हालाकि खुद को कमजोर महसूस करेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। आय में वृद्धि भी होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। भाई एवं बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। खर्च अधिक होंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।






तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयमित रहें। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा।गुस्सा और विवाद से खुद को दूर रखे लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त रहेगा।

धनु राशि- आज के दिन की गई यात्रा लाभदायक होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। स्वभाव में झुंझलाहट रहेगा। ऊहा पोह की स्थिति रह सकती है । परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।कुल मिलाकर दिन मिला जुला रहेगा ।मानसिक शांति के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें लाभ होगा ।






मकर राशि- आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। 

कुंभ राशि- आज का दिन मिला जुला  रहेगा।खुद को कमजोर महसूस करेंगे । पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। उच्चशिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मन को कंट्रोल में रखे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें ।

मीन राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार में शान्ति‍ एवं सद्भाव के लिए प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।सूर्य भगवान को जल में सफेद फूल डाल कर अर्पित करें लाभ होगा ।










सबसे ज्यादा पड़ गई