देश /एजेंसी
प्रेमिका का शव ब्रीफकेस में लेकर घूम रहे युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है ।मालूम हो कि रुड़की के पिरान कलियर में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक प्रेमिका का शव सूटकेस में भर गंग नहर की ओर जा रहा था। युवक ने गिरफ्तारी के बाद बताया की दोनों घर से आत्महत्या करने के लिए निकले थे, लेकिन युवती ने पहले जहर खा लिया और मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और अग्रतर कारवाई में जुट चुकी है।
युवक की पहचान हरिद्वार जिले के ज्वालापुर मोहल्ला घोषियान निवासी गुलशेर के रूप में हुई है।वो गुरुवार देर शाम अपनी प्रेमिका के साथ कलियर स्थित एक होटल में आया था।जहा कुछ देर बाद बड़ा सा ब्रिफकेस लेकर होटल के बाहर जाने लगा तो होटल कर्मियों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद होटल कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच सूटकेस खुलवाया तो सभी की आंखे खुली की खुली रह गई उसके अंदर युवती का शव मिला।
पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि वह पिछले 8 वर्षों से प्रेम संबंध में थे, लेकिन घर वाले उनकी शादी को तैयार नहीं थे, जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या की योजना बनाई और कलियर आकर होटल में कमरा लिया। युवक ने बताया, यहां दोनों को जहर खाकर आत्महत्या करनी थी, लेकिन युवती ने पहले जहर खा लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद युवक ने शव ब्रीफकेस में रखा और होटल से बाहर निकलने लगा। युवक ने बताया कि वह गंगा नहर के पास जा रहा था जहां शव नहर में फेंकता और स्वयं भी नहर में कूदकर आत्महत्या कर लेता।
पुलिस पूरे मामले के जांच में जुटी हुई है और जांच के बाद ही पता चलेगा की युवक की बातो में कितनी सच्चाई है ।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की युवती की हत्या हुई है या आत्महत्या ।






























