किशनगंज :टेढ़ागाछ के आमबाड़ी में कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन समारोह

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चिल्हनियॉ पंचायत के आमबाड़ी में सोमवार को कलश शोभायात्रा के साथ 48 घंटे का श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह आरंभ होने से पूर्व क्षेत्र की 108 महिलाओं ने अपने माथे पर कलश लेकर सुहिया रेतुआ नदी से जल भरकर संकीर्तन समारोह स्थल तक पहुंचे।

संकीर्तन समारोह में बिहार, बंगाल सहित पड़ोसी देश नेपाल के कीर्तन मंडली भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। संकीर्तन समारोह के सफल आयोजन को लेकर समिति बनाई गई है जिसमें अशोक प्रसाद सिंह, दुर्योधन सिंह, शेखर कुमार सिंह, नागिन कुमार का नाम मुख्य रूप से शामिल हैं।











सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!