किशनगंज : ठाकुरगंज प्रखंड मुखिया संघ की बैठक आयोजित, सोगरा नाहिद को सर्वसम्मति से चुना गया प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष

SHARE:

ठाकुरगंज /मुर्तुजा आलम

रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित मुखिया की एक बैठक की गई। बैठक में प्रखंड मुखिया संघ का गठन कर पदाधिकारियों का चयन किया गया। उसमें सर्वसम्मति से दल्लेगांव के मुखिया सोगरा नाहिद को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष बनाया गया। इस संदर्भ में बताते चले की भोलमारा पंचायत के मुखिया जुनैद आलम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एकरामुल हक, बीरेंद्र पासवान, फुलेश्वर प्रसाद सिंह, भगत पहान, लतीफुर्रहमान आदि सहित प्रखंड के सभी 21 मुखिया मौजूद थे।






बैठक में सर्वप्रथम प्रखंड स्तरीय संघ का गठन किया गया। संघ के गठन के बाद उसके पदाधिकारियों का चयन किया गया। प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष के रूप में पथरिया पंचायत के मुखिया अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए बेसरबाटी पंचायत के मुखिया अनुपमा देवी तथा सचिव पद के लिए दुधौंटी पंचायत के मुखिया फरहत जहां को चुना गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सोगरा नाहिद व उनके पति गुलाम हसनेन और उनकी टीम को माला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान दल्लेगांव के मुखिया प्रतिनिधि सह प्रखंड संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि गुलाम हसनेन ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में विकास कार्यों पर जोर रहेगा। प्रत्येक पंचायत में विकास कार्य पूरे किए जायेंगे और नागरिकों की हरसंभव मदद की जायेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधा पर मुख्य फोकस रहेगा।जनता के हित में मुखिया संघ बेहतर काम करेगा।


वहीं इस बैठक में मुन्ना सिंह, शमीम अख्तर, सोहेल अख्तर, दिलशाद राही, तौहीद आलम, मो जाकिर, बिरेंद्र सिंह, नजरूल इस्लाम, शहीर अनवर उर्फ टोनी, मुख्तार आलम, सरपंच प्रतिनिधि जवारूल हक आदि मुखियागण मौजुद थे।











सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!