किशनगंज : होली के मद्देनजर पौआखाली में पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

SHARE:

रिपोर्ट : रणविजय

सायरन की सांय सांय आवाज करती पुलिस वाहनों का काफिला जब पौआखाली नगर बाजार की सड़कों पर सरपट दौड़ने लगी तो मानों एकाएक हड़कम्प मच गया। दरअसल प्रशासन का आज फ्लैगमार्च था। होली एवम शबेबारात पर्व के मद्देनजर पौआखाली में पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आज फ्लैगमार्च किया।फ्लैगमार्च का नेतृत्व ठाकुरगंज अंचलाधिकारी ओमप्रकाश भगत एवम सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से किया।

वहीं मौके पर ठाकुरगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार, पौआखाली थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, सुखानी थानाध्यक्ष शिवकुमार प्रसाद, जियापोखर थानाध्यक्ष राकेश प्रसाद, कुर्लिकोट थानाध्यक्ष बेदानन्द सिंह पाठामारी थानाध्यक्ष समेत सभी थानों के अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।फ्लैगमार्च पौआखाली एलआरपी चौक से शीशागाछी, बाजार, चुड़िपट्टी,फुलबाड़ी तक गई,जहां से पुनः वापस अपने गंतव्य स्थल तक लौट गई।

अधिकारियों ने बताया कि पर्व त्योहारों को लेकर शांति एवम सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैगमार्च किया गया है ताकि विधि व्यवस्था में व्यवधान डालने वाले सावधान हो जाए। गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
















सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!