कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत कदई गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र प्रताप सिंह के मां के निधन पर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह उनके आवास पहुंचे और परिवार को ढांढस बंढाया। बताते चलें कि कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत कदई गांव निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र प्रताप सिंह की माता जी का रविवार को निधन हो गया था। उनकी उम्र लगभग 100 वर्ष के पार बताई जा रही है।































