किशनगंज /प्रतिनिधि
जिला की बहादुरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 103.535 लीटर शराब के साथ चार तस्करो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया गया।गिरफ्तार तस्करो में एक महिला भी शामिल है ।पुलिस अधीक्षक इनामुल हक मेंगनु द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि रविवार की अहले सुबह गुप्त सूचना मिली कि बंगाल की ओर से चार पहिया वाहन में अवैध विदेशी शराब लेकर धंधेबाज आ रहे है।






























