कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मां मुंडेश्वरी धाम में रविवार को दर्शन पूजन किया। कैमूर के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़ पंचायत के पवरा पहाड़ी स्थित माता मुंडेश्वरी का मंदिर स्थित है।जहां रविवार को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास चंद्रा ने पहुंच कर पूजन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला भी मौजूद रहे। श्री चंद्रा का पूजन मंदिर के पुजारी मुकेश पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ कराया।

बताया जाता है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ स्थानीय अंचल के सीओ विनोद कुमार सिंह, बीडीओ चंद्र भूषण कुमार के अलावे कई पदाधिकारी उपस्थित थे। दर्शन पूजन के बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने मां मुंडेश्वरी की भौगोलिक बनावट व बकरे बलि की प्रथा को सुनकर काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि मां मुंडेश्वरी के दर्शन के बाद काफी शांति मिल रही है। किसी भी देवी के स्थान में दर्शन के बाद काफी शांति महसूस होता है। बता दें कि राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कैमूर आए हुए हैं। इनका कोई विभागीय कार्यक्रम नहीं है। कैमूर में मां मुंडेश्वरी धाम में दर्शन पूजन को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कैमूर आए हुए हैं।
Post Views: 128