कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
भारतीय स्टेट बैंक महसुआ शाखा मे महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कुडासन पंचायत की मुखिया कुसुमि देवी के केक काट कर महिलाओं को सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक श्री सुमंत सौरभ ने की। उन्होंने माहिलाओ को संबोधित करते हुए कहा ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है।
ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। कर्याक्रम् मे भूतपूर्व शाखा प्रबंधक दिलीप सिंह, सहायक आकाश कुमार, जीविका दीदी ममता कुमारी, शिक्षक संजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Author: News Lemonchoose
Post Views: 198