खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत कई इलाका इन दिनों देशी शराब कारोबारियों एवं नशेरियों के लिए गढ़ बनता जा रहा है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है । इसको देखते हुए बुधवार को खोरीबाड़ी थाना पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से थाना इलाके में छापेमारी अभियान चलाकर काफी मात्रा बनाए गए देशी शराब को नष्ट किया ।





























