कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत एक दिवसीय संगोष्ठी “समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका “का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय भभुआ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने किया।संचालन तथा आयोजन सचिव की भूमिका के रूप में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर सीमा पटेल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप मे सुनीता कुमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सोनी तिवारी, राष्ट्रीय महिला धावक तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मंजू आर्य ने भूमिका निभाई।





























