किशनगंज /प्रतिनिधि
भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय, धरमगंज में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में जिला के पदाधिकारी , मंच मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व अध्यक्ष ,विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे।जिला कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओ एवं पार्टी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती पर बल देने की बात कही गई ।

बैठक की अध्यक्षता सुशांत गोप ने की।वहीं जिला प्रभारी मनोज सिंह ने बैठक का संचालन किया । वंदे मातरम गीत बैठक का शुभारंभ हुआ। जिसके बाद जिला प्रभारी मनोज सिंह ने 1 सप्ताह के अंदर मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र एवं बूथ प्रभारी, बूथ कमेटी की सूची उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है । जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने बताया कि आज की बैठक में तीन मुख्य प्रस्ताव पारित किए गए हैं ।





























