कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के दुर्गावती प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार के द्वारा प्रमुख,उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य एवं कार्य एजेंसी सहित 15 लोगों के ऊपर सरकारी राशि गबन करने के आरोप में एफ आई आर दर्ज हुई है. दुर्गावती थाने में FIR मे कुल 15 लोगो का नाम है जिसमें तत्कालीन ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता, उप प्रमुख राकेश पाल, पंचायत समिति सदस्य रामानंद यादव, शिवजी कुमार रावत, मनीष यादव, मंजू देवी, मोहन धोबी, छोटन शर्मा, प्रिया देवी, सविता देवी, बबीता देवी, रेखा देवी, सन्नी इंटरप्राइजेज कुर्रा एवं मां अंजनी इंटरप्राइजेज छोटकी कुल्हड़िया रामगढ़ के ऊपर उप विकास आयुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती के द्वारा सरकारी राशि गबन करने के आरोप में एफ आई आर दर्ज करने हेतु दुर्गावती थाने में आवेदन दिया गया है। जिसमें आरोप है कि इन लोगों के द्वारा योजनाओं के नाम पर सरकारी राशि की निकासी करके योजनाओं को पूरा नहीं कराया गया है या फिर कार्य ही नहीं किया गया है। मामला सुर्खियों में आने के बाद कुछ योजना के नाम पर निकासी गई राशि को वापस किया जा रहा है जिससे यह साबित हो रहा है कि इन लोगों की मंशा सरकारी राशि गबन करने की थी। जबकि कुछ योजनाओं के नाम पर निकाली गई राशि से न कार्य किया गया है न उसे वापस किया गया है।



























