दिल्ली :बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर दिल्ली में बिहार भाजपा नेताओं की हाई लेवल बैठक हुई।बता दे कि बिहार में विधानपरिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं।सूत्रों के अनुसार बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को MLC चुनाव से सबंधित जानकारी दी है।सूत्रों के मुताबिक MLC चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों में भी सीट बंटवारे पर पेंच फस गया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनडीए में सबसे बड़ा दल बीजेपी 13 सीट अपने खाते में चाह रही है। वहीं सहयोगी दल जेडीयू विधानसभा चुनाव 2020 का फार्मूले की मांग कर रही है।वहीं सहयोगी दल मांझी और सहनी भी 2 सीटों की डिमांड कर परेशानी बढ़ा दी है।
इसी को लेकर आज बिहार बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया है।बताया जाता है कि बिहार भाजपा ने 13 जीती हुई सीटों पर अपनी दावेदारी की लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है। जिसके बाद बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व MLC की सीटों के बंटवारे पर मंथन शुरू कर दिया है।बता दे कि दिल्ली में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री नीतिन नवीन और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा दिल्ली में मौजूद हैं।वहीं उप मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दो वर्षों के कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी है ।
फोटो :साभार उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ट्विटर हैंडल
Post Views: 418