किशनगंज : पोठिया प्रखंड में सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया सोहराय पर्व

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /इरफान

पोठिया प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति,प्रेम,कृषि उपज व पूर्वजों को स्मरण करते हुए आदिवासी समुदाय का महान त्योहार सोहराय पर्व सादगीपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है।बुधरा पंचायत के पोठिया चौक से सटे मांझी थान के प्रांगण में आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों को नमन करते हुए पूजा-अर्चना की।आदिवासी समुदाय के लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए परंपरागत आदिवासी नृत्य व गायन कर 6 दिनों अर्थात मकर संक्रांति तक चलने वाले सोहराय पर्व का शुभारंभ किया।





मांडेर मांझी थान सचिव राजेश किस्कू ने बताया कि सोहराय पर्व के पहले दिन उम गोड थान का पूजा किया गया।दूसरे दिन अपने पूर्वजों का पूजन,तीसरे दिन खूंटवा में गौ पूजा,चौथे दिन अपने समाज में आपसी विवादों को सुलझाने हेतु बैठक का आयोजन,पांचवें दिन समुदाय की महिला व पुरूष मिलकर नदी या झील में मछली पकड़ना तथा छठे दिन अर्थात मकर संक्रांति के दिन अपने परंपरागत हथियारों के साथ शिकार में निकलना व शिकार से लौट केला वृक्ष का पूजा कर निशाना साधने के साथ इस पर्व का समापन किया जाता है।

छ: दिनों तक चलने वाले इस पर्व में प्रत्येक दिन अलग-अलग तरह के विधि- विधान अपनाएं जाते है।पर्व के शुभारंभ के दिन से ही आदिवासी समाज के समस्त गांव पारंपरिक नाच-गान में डूब जाता है।इस साल कोरोना को ले कम भीड़ में आयोजित की जा रही हैं।कार्यक्रम में उपस्थित जिला पार्षद निरंजन राय ने कहा,यह पर्व सामाजिक संस्कार के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। मांझीथान संथाल समाज की धर्म,संस्कृति और रीति-रिवाज की सुरक्षा कवच है।इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पार्षद निरंजन राय,प्रखंड उप प्रमुख दुलालजीत सिंह उर्फ दीपू,मिर्जापुर पंचायत के मुखिया बरयार मरांडी,मांडेर मांझी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।














किशनगंज : पोठिया प्रखंड में सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया सोहराय पर्व