पाटकोई कला पंचायत के बूथ संख्या 226 पर प्रा निर्वा क्षे सं 22 हेतु पंचायत समिति सदस्य के पद का पुनर्मतदान प्रातः 07 बजे होगा प्रारंभ ,मतदान उपरांत होगी मतगणना
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के दिशा निर्देशन कोचाधामन में हुए पंचायत चुनाव के मतगणना की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।कोचाधामन प्रखंड का मतगणना दिनांक 10.12.2021 एवं 11.12.2021 को कृषि उत्पादन बाजार समिति ,पुलिस लाइन में सम्पन्न होगी। मतगणना सुबह 08ः00 बजे से प्रारम्भ होगी जो निर्वाची पदाधिकारी(पं)-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/ निर्वाची पदाधिकारी(जि.प) -सह- अनुमंडल पदाधिकारी की देख-रेख में निर्दिष्ट टेबुलों पर होगी।
डीपीआरओ रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि सभी पद के लिए अलग अलग काउंटिंग हाल निर्धारित है। सभी निर्वाची पदाधिकारी/सहायक निर्वाची पदाधिकारी/प्राधिकृत पदाधिकारी/मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना कर्मी को पूर्णतः स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतगणना कार्य कराने का निर्देश दिया गया है तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश एवं प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करने का आदेश निर्गत कर दिया गया है।
मालूम हो कि कोचाधामन प्रखंड में सभी 6 पद हेतु मतदान 08 दिसंबर को संपन्न हुआ था।सभी ईवीएम और मतपेटिका त्रिस्तरीय कड़ी सुरक्षा में बाजार समिति स्थिति बज्र गृह में रखे गए है।गौरतलब है कि प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 हेतु पाटकोई कला पंचायत अंतर्गत पंचायत सरकार भवन में मतदान केंद्र संख्या 226 पर पंचायत समिति सदस्य पद के मतदान के दौरान तकनीकी त्रुटि के कारण पुनर्मतदान के लिए निर्वाची पदाधिकारी की अनुशंसा पर राज्य निर्वाचन आयोग को जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पं) सह जिलाधिकारी किशनगंज के द्वारा पुनर्मतदान हेतु प्रेषित अनुरोध के आलोक में दिनांक 10 दिसंबर को पुनर्मतदान कराने का निर्देश आयोग से प्राप्त हुआ है।मतदान के बाद मतगणना भी उसी दिन होना है।आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।पोलिंग पार्टी ,सेक्टर व अन्य मजिस्ट्रेट को दिशा निर्देश के साथ बूथ के लिए रवाना किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) ,किशनगंज के द्वारा मतगणना स्थल पर आम प्रत्याशी व अन्य लोगो के निर्वाचन /मतगणना संबधी शिकायत की सुनवाई कर निराकरण हेतु अपर समाहर्त्ता, ब्रजेश कुमार की प्रतिनियुक्ति करते हुए निर्देशित किया गया है। कोई भी शिकायत पर उनके स्तर से ही सुनवाई की जायगी।जिलाधिकारी के निदेशानुसार जिला पंचायत राज पदाधिकारी/निर्वाची पदाधिकारी-सह- बीडीओ के द्वारा मतगणना हॉल में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करवा दी गई है तथा वेबकास्टिंग के लिए नोडल पदाधिकारी /जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (एन.आई.सी.) को संबंधित एजेंसी से समन्वय कर कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।प्रत्येक काउंटिंग के वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है।
बज्रगृह में सुरक्षा समेत सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु नोडल पदाधिकारी बज्रगृह कोषांग व संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को निदेश दिया गया है। मीडिया सेंटर की पूर्ण व्यवस्था हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। कोई भी मीडियाकर्मी मोबाइल फोन आदि लेकर मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे।बिना वैध प्राधिकार पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।विद्युत संबंधी व्यवस्था हेतु कार्यपालक अभियंता ,विद्युत को निर्देश दिया गया है तथा वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।
मतगणना के दिन शांतिपूर्वक मतगणना हेतु मतगणना केन्द्र पर अनुमंडल पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतगणना की तिथि को मतगणना केन्द्र परिसर के आसपास सीआरपीसी अंतर्गत धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी।
जिलाधिकारी ,डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा बाजार समिति में की गई व्यवस्था का अनुश्रवण करते हुए मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन कार्य में पूरे मनोयोग से कर्तव्य निर्वहन करें विधि व्यवस्था में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जायगी। परिणाम की घोषणा होने के उपरांत जुलूस,शक्ति प्रदर्शन आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चमनिहारी /कटिहार – गुरूवार को संध्या समय अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में शहर मे फ्लैग मार्च निकाला गया।भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च … Read more
- एनएच -31 जुराबगंज-मुसापुर मार्केट के पास स्कॉर्पियो-ऑटो में भीषण टक्कर10 घायल, 5 की हालत नाजुक कोढा /कटिहार- कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर जुराबगंज मुसापुर मार्केट के सामने गुरुवार को स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में … Read more
- मनिहारी गंगाघाट के समीप नाव डूबी,नाव पर सवार चार लोगों ने डूबती नाव से नदी में छलांग लगाकर बचायी जाननदी की धारा में बह रहे अन्यसभी को स्थानीय युवाओं ग्रामीणों व प्रशासन की मदद से किया गया रेसक्यू मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पीरपहाड घाट से बुद्धवार की देर शाम मोटर … Read more
- भारत भूषण तिवारी मामले में फूटा जनआक्रोश, सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च; निष्पक्ष जांच की उठी मांगअररिया (फारबिसगंज) अरुण कुमार फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने जन आक्रोश मार्च एवं … Read more
- भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बीओपी फतेहपुर में समन्वय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी के बीओपी फतेहपुर में बुधवार को सीमा सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित … Read more
- किशनगंज:सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शननिसार अहमद/बहादुरगंज विकास के दावों के बीच बहादुरगंज प्रखंड के समेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या-6 के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं के … Read more
- जिला पदाधिकारी ने पोठिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देशइरफान /पोठिया किशनगंज के नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार बुधवार को पोठिया पहुंचे। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से प्रखंड कार्यालय परिसर में कर्मियों के बीच हलचल मच गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय में … Read more
- बहादुरगंज में छलका बांध पर प्रशासन ने लगाई रोक, चौकीदार तैनातनिसार अहमद/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के झीगाकाटा पंचायत अंतर्गत स्थित छलका बांध का निरीक्षण करने बुधवार को बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने … Read more
- ट्रेन यात्रा के दौरान युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में बढ़ी चिंताटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआरी गांव निवासी एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार के लोगों में चिंता और बेचैनी का माहौल … Read more
- KishanganjNews:4.70 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.357 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन जैसा अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया … Read more
- नशा मुक्ति को लेकर प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजनकिशनगंज। नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं बच्चों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों … Read more
- वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द को वॉइस ऑफ मीडिया की दोहरी कमान!— “जब निष्ठा अडिग हो, जमीर जिंदा हो और कलम में सिंह जैसी हुंकार हो, तो संगठन का नेतृत्व स्वतः ही स्वाभिमान के हाथों में आ जाता है। वॉयस ऑफ मीडिया … Read more
- कनकई नदी पर पुल नहीं, 1000 से अधिक परिवारों की जिंदगी बदहाल; चचरी पुल और नौका के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के पुरन्दाह पंचायत के नदी पार पश्चिम पुरन्दाह स्थित कनकई नदी पर पूल नहीं होने से लोगों को काफी पीड़ा झेलना पड़ता। स्थानीय लोगों का कहना … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की … Read more
- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देशपटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, छात्र कल्याण कार्यक्रमों … Read more
- किशनगंज में लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने अचानक … Read more
- किशनगंज:अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े चोरकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूईधासा दासपाड़ा में एक बंद घर में बदमाशों ने छह लाख रुपए के गहने सहित नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अनिकेत कुंदन ने … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 13.46 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारखगड़ा हवाई अड्डा रोड के पास हुई कार्रवाई किशनगंज /प्रतिनिधि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की देर … Read more
- बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा वाहन एनएच पर पलटा, चालक फराररणविजय /पौआखाली: पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करते ही पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी चौक स्थित एनएच-327ई पर बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा डब्लूबी 71बी 5468 निबंधित … Read more



























