छात्र – छात्राओं को ईआरएसएस, महिला सुरक्षा, चरित्र सत्यापन की दी जानकारी
किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज पुलिस कानून की बारीकियों को स्कूली बच्चों से रूबरू करवाने के लिए अब सीधे विद्यालयों में पहुंच रही है। जहां स्कूली छात्र – छात्राओं को कानून में निहित प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।ईआरएसएस, महिला सुरक्षा, चरित्र सत्यापन,यातायात सुरक्षा एवं नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में बारीकी से बताया जा रहा है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को भी संबंधित थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले जिले के आधा दर्जन से ज़्यादा विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें बीबीगंज,कोढोबारी सहित अन्य थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया।जहां क्षेत्र के थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ पहुंचकर स्कूल के बच्चों कई आवश्यक जानकारियां दे रहे है।विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने और नशा व अपराध से दूर रहने हेतु शपथ भी दिलाई गई।
थानाध्यक्ष सीधे शिक्षक की भूमिका में नजर आ रहे थे।शिक्षक बन बच्चों को शैक्षणिक माहौल में कानून के प्रावधानों के बारे में बताया जा रहा था।स्कूली बच्चों को यह बताया जा रहा था की नशे के कुप्रभावों के बारे में अपने आसपास के लोगों को भी बताएं।
सड़क पर चलते समय और वाहन चलाते समय क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, महिलाएं कैसे अपनी सुरक्षा कर सकती है,इन सभी बिन्दुओं पर बच्चों को प्रशिक्षित किया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष ने स्कूली बच्चों से कई सवाल भी पूछे। पुलिस को शिक्षक की भूमिका में देख बच्चे भी उत्साहित थी और कह रहे थे पुलिस अंकल पुलिस को देखकर हमें डर लगता था।लेकिन ये रूप भी पुलिस का होगा कभी सोचा नहीं था।




























