किशनगंज:आईएमए की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, डॉ एमएम हैदर बने अध्यक्ष

SHARE:

डॉक्टर सुब्रत प्रसाद बने उपाध्यक्ष,सचिव डॉक्टर अशोक प्रसाद,डॉक्टर एम एल जैन व डॉक्टर एसएल रामदास बने संरक्षक

किशनगंज /प्रतिनिधि


आईएमए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। शुक्रवार की शाम को रूईधासा स्थित डॉक्टर ऐ के सिन्हा के नर्सिंग होम में डॉक्टर ऐ के सिन्हा,डॉक्टर जकी अतहर व डॉक्टर सुब्रत प्रसाद की मौजूदगी में आईएमए किशनगंज ब्रांच के सामान्य सभा की बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में डॉक्टर एमएम हैदर को अध्यक्ष, डॉक्टर सुब्रत प्रसाद को उपाध्यक्ष,डॉक्टर अशोक प्रसाद को सचिव,डॉक्टर एम एल जैन व डॉक्टर एसएल रामदास को संरक्षक मनोनीत किया गया है।इसके अलावा डॉक्टर अमित कुमार,डॉक्टर श्रेष्ठ शंकर को प्रदेश कार्य समिति में, डॉक्टर उर्मिला कुमारी व डॉक्टर सिद्धार्थ कुमार को केंद्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

डॉक्टर वंदना कुमारी,डॉक्टर आरिफ हुसैन को सह सचिव, डॉक्टर कुमार शैलेन्द्र को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी समिति में डॉक्टर ऐ के सिन्हा,डॉक्टर संजीव चौधरी,डॉक्टर शिव कुमार, डॉक्टर अनुज कुमार,डॉक्टर शबनम यासमीन, डॉक्टर डॉक्टर प्रभाकर कुमार, डॉक्टर जकी अतहर को शामिल किया गया है।

आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा कि आईएमए को और अधिक मज़बूत, सक्रिय एवं विस्तारित करने के उद्देश्य से संगठन को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।बैठक का मुख्य उद्देश संगठन की संरचना को सुदृढ़ बनाना था। यह भी आशा व्यक्त की गई की नई कार्यकारिणी से संगठन के कार्यों में नई ऊर्जा और गति आएगी, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य और सेवा में योगदान देना है।

बैठक के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने नई टीम के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया और प्रतिबद्धता जताई की आईएमए जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी भूमिका को पहले से अधिक सशक्त और प्रभावी ढंग से निभाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!