प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन,सफल छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

शनिवार को आदर्श मध्य विद्यालय पोठिया के प्रांगण में प्रखण्ड स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखण्ड के विभिन्न संकुलों के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मेहबूब आलम, शंभु शरण,अब्दुल बारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित और क्विज प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल में कुमारी निधि, आनंद रंजन, मो सलाहुद्दीन, मो मेहबूब अहमद सहित कई शिक्षक शामिल थे। बताया गया कि विकसित भारत में, फरीदा जहां, मध्य विद्यालय छतरगाछ, आरफी आरा, मध्य विद्यालय पन्द्रपुर, AI प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में उत्तक्रमित मध्य विद्यालय चिचुआबाड़ी के रोहित चौधरी प्रथम स्थान पर रहे।

जिनके मेंटर शिक्षक अभिषेख कुमार हैं। विकसित भारत प्रोजेक्ट के लिए जानकी कुमारी प्रथम रहीं। जो उत्तक्रमित उच्च विद्यालय कालियागंज की छात्रा हैं एवं इनके मेंटर शिक्षक आशीष कुमार हैं।

वही क्विज प्रतियोगिता में काजल चौधरी, मध्य विद्यालय शीतलपुर के गुन्नाज़ बेगम ने सफलता हासिल की। विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेहबूब अहमद एवं बिनोद कुमार गुप्ता जी ने बेहतरीन ढंग से किया। बच्चों में काफी उत्साह का माहौल था। इस तरह के आयोजन से अभिभावक भी काफी खुश दिखे।

उक्त कार्यक्रम में प्रखण्ड के विभिन्न संकुल के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों एवं शिक्षकों ने भाग लिया पी बी एल विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में शामिल शिक्षक मो० सलाहुद्दीन,महबूब आलम,बृजेंद्र पोद्दार,विनोद गुप्ता,अब्दुल बारी,राहुल कुमार,लक्ष्मीकांत प्यारे लाल,रॉयल मरांडी,नाजिया नसरीन,पुष्प राज,रविकांत,मखदूम शाह,प्रखंड के लेखपाल शंभू शरण,आनंद रंजन, कुमारी निधि इत्यादि शामिल थें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई