नवविवाहिता नेहा के मौत मामले की जांच तेज, मायके वालों का बयान किया गया दर्ज

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


खगड़ा कालू चौक के पास ससुराल में 24 वर्षीय नवविवाहिता नेहा की मौत मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। जांच के लिए पुलिस की टीम खगड़ा पहुंची थी। पुलिस ने शनिवार को मृतका नेहा के मायके वालों का बयान भी दर्ज किया है।जिसमें नेहा ने नाना व अन्य का बयान लिया गया है। पुलिस के द्वारा नेहा के ससुराल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है।

पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।इधर घटना के बाद से ही नेहा के मायके वाले गमगीन है।प्यारी नतिनी के बारे में सोच नाना की आंखों से आंसू टपकने लगते है।मामा संतोष और परिवार के अन्य सदस्य भी नेहा को भुलाए नहीं भूल रहे है।परिवार वाले दोषी को सजा दिलवाने की मांग कर रहे है।यहां बता दें की 8 दिसंबर को खगड़ा कालू चौक में ससुराल में महिला नेहा 22 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला था।

शव फंदे से झूल रहा था।घर वालों की नजर पड़ने पर फंदे से झूलते शव को नीचे उतारा गया था।मायके वालों के द्वारा घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी और पुलिस ने मौके से मृतक महिला के पति सोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था।

इसी मामले में मृतका के पति सन्नी गुप्ता सहित सास,ननद व ससुराल के अन्य लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।मृतका नेहा के नाना ने नेहा की सास, ननद व ससुराल के अन्य लोगों पर नेहा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।यह भी आरोप लगाया गया था की नेहा के ससुराल वालों के द्वारा हमेशा उसे प्रताड़ित किया जाता था।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई