टीका लेने से आनाकानी करने वालों को समझाने के लिये घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी
टीकाकरण से वंचित बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में गर्भवती व धात्री महिलाओं ने लगाया टीका
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में हर घर दस्तक अभियान जारी है । स्वास्थ्यकर्मी का कार्य उत्साहवर्द्धक रहा है। वहीं अभियान के दूसरे दिन 3 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण संभव हो सका। जिलापदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के दिशानिर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मियों ने अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रखंडवार पर्याप्त संख्या में दो सदस्यीय मोबाइल वैक्सीनेशन दल का गठन किया गया था। वहीं प्रखंडवार 02 से 03 रिफ्यूजल रिस्पांस टीम गठित की गयी थी। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ अन्य कर्मियों को शामिल किया गया था। टीकाकरण दल घर-घर पहुंच कर वंचितों के टीकाकरण के प्रयास में दिन भर जुटा रहा। वहीं किसी जगह टीका लेने से इंकार करने की सूचना पर रिफ्यूजल रिस्पांस टीम तत्काल पहुंच कर लोगों को समझा कर टीकाकरण के लिये राजी करने के प्रयास में जुटी रही।
रिफ्यूजल रिस्पांस टीम ने समझा कर लोगों को सुरक्षा डोज लेने के लिये किया राजी :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के दिशानिर्देश पर प्रखंडवार संचालित अभियान की निगरानी व अनुश्रवण के लिये वरीय स्वास्थ्य अधिकारी बहाल किये गये थे। प्रखंड स्तर पर स्थानीय बीडीओ को अभियान की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया था। वहीं जिलाधिकारी अभियान से जुड़ी तमाम गतिविधिवयों पर नजर बनाये थे। इस दौरान यूनिसेफ, केयर, डब्ल्यूएचओ सहित अन्य सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि भी क्षेत्र में लोगों को समझा कर टीकाकरण के लिये राजी करने के प्रयास में जुटे थे। कोचाधामन प्रखंड के कम आच्छादन वाले इलाकों में डॉ रजिया सुल्ताना नेतृत्व कर रही थी । वहीं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम, के एम् ओ आई सी के के कश्यप , बी सी एम् अमृत सागर एवं बी एच एम् अजय कुमार के साथ किशनगंज प्रखंड में सक्रिय थे। इसी तरह डॉ देवेन्द्र कुमार तेधागाछ के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में लोगों को टीकाकरण के लिये राजी करने के प्रयास में लगे थे। अभियान के क्रम में डी पी एम् डॉ मुनाजिम कंट्रोल रूम में सक्रिय थे। उसी तरह प्रत्येक प्रखंड में भी हर घर दस्तक अभियान के सफल संचालन के प्रयास में स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी सक्रिय रहे। इस दौरान आशा, जीविका, टोला सेवक, विकास मित्र सहित अन्य भी टीकाककरण को लेकर लोगों को उत्प्रेरित करने संबंधी गतिविधियों में दिन भर जुटे रहे।
लक्ष्य प्राप्ति तक हर संभव प्रयास रहेगा जारी :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के क्रम में घर-घर जाकर वंचितों का टीकाकरण किया जाना है। अभियान के पहले दिन जिले में विशेष टीकाकरण अभियान का संचालन बेहद सफल साबित हुआ। 16 से 27 नवंबर तक हर घर दस्तक अभियान का संचालन किया जाना है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को लेकर कुछ एक इलाकों में लोगों के मन में अब भी झिझक बरकरार है। सामूहिक तौर पर हम इसे दूर करने की कोशिशों में जुटे हैं। जल्द ही जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्ति का भरोसा उन्होंने जताया।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- मोहर्रम को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजितबहादुरगंज (किशनगंज) प्रतिनिधि आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की … Read more
- नाबालिग लड़की के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकीप्रतिनिधि/ किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज निवासी ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की शनिवार … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर हुई पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लाइन मोहल्ला स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में रविवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार … Read more
- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा किशनगंज स्टेशन, केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवानाप्रतिनिधि/किशनगंज रविवार को किशनगंज से श्रद्धालुओं का एक जत्था उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन से जब यह जत्था ट्रेन पकड़ने के लिए आगे बढ़ा, … Read more
- आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, खरीफ कर्मशाला में दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खरीफ मौसम की खेती के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय सभागार में प्रखंड … Read more
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : डॉ. दिलीप जायसवालराजेश दुबे/किशनगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के धर्मगंज मांझिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के राजस्व … Read more
- रेतुआ नदी पर बनी चचरी पुल बारिश में क्षतिग्रस्त,50 हजार की आबादी प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया रेतुआ नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांस-बल्ले का चचरी पुल रविवार को नदी के बढ़ते जलस्तर की भेंट … Read more
- भोरहा पंचायत सरकार भवन में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां तेजकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की भोरहा पंचायत सरकार भवन में आगामी 16 जून (मंगलवार) को आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से एक विशेष सहयोग शिविर का … Read more
- जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौतठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के समीप शनिवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। … Read more
- दस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल परीक्षा में 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति,5060 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों की … Read more
- सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का लिया जायजाकिशनगंज जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों परसिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन … Read more
- अभियान बसेरा-3 जल्द होगा शुरू, भूमिहीनों को मिलेगा अपना आशियाना,किशनगंज में मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलानबिहार के भूमिहीन परिवारों को जल्द ही अपना आशियाना मिलने वाला है।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया … Read more
- KishanganjNews :युवती का शव मिलने से सनसनी, पिता ने नौ लोगों के खिलाफ दिया आवेदनराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: किशनगंज जिले में हत्या और संदिग्ध मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्था पंचायत के कोल्था गांव से सामने आया … Read more
- समाजसेवी नरोत्तम जोशी के असमायिक निधन पर सांसद ने शोक जताया,कहा – जिला के लिए अपुरणीय क्षतिकटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह सांसद तारिक अनवर ने कटिहार के प्रमुख समाजसेवी,नवमनोनीत अध्यक्ष कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन पर दुख … Read more
- जाम से निजात पाने के लिए ई- रिक्शा चालक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय – विकास सिंहनिगम की ओर से अस्थायी पार्किग की व्यवस्था कटिहार – शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में ई- रिक्शा चालक संघ के टोटो चालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की … Read more
- बिजली पोल गिरने से युवक की मौत,विधायक प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकातशोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता व हरसंभव मदद का कोढा /कटिहार-कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर पंचायत के मकईपुर गाँव निवासी स्वर्गीय छोटू कुमार के आकस्मिक निधन के बाद शोक की लहर दौड़ … Read more
- पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, डेढ़ साल की दोस्ती और अवैध संबंध बना मनीष की मौत का कारणफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मोहजान गांव में विगत दिन मनीष कुमार मंडल (22 ) की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ … Read more
- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट,दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन,सुरक्षा के घेरे में रहा कटिहार जंक्शनकटिहार – केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दो जोड़ी परीक्षा … Read more
- विश्व रक्तदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन,सक्षम कटिहार इकाई की ओर से रक्तवीरों को किया गया सम्मानितकटिहार – समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम कटिहार इकाई की ओर से सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन सभागार में विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम … Read more



























