- कालाजार मरीज को मिलती है 7100 सौ रुपए प्रोत्साहन राशि
- कालाजार से बचाव के लिए डीडीटी छिड़काव ही सबसे बेहतर उपाय
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले को कालाजार से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत जिले की आशा कार्यकर्ता कालाजार मरीजों की खोज करेंगी । इसके लिए जिले के पोठिया प्रखंड में आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया । ताकि लक्षण व पहचान के आधार पर मरीजों को आसानी से पहचान सके। कालाजार प्रभावित गांव में कालाजार रोगी की पहचान की जानी है। इसके लिए जिले के सभी आशाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद आशा अपने क्षेत्र में दी गयी समयावधि में सभी घरों में कालाजार मरीजों को खोजेंगी एवम प्रतिदिन की रिपोर्ट अपने आशा फैसिलिटेटर को देंगी। वहीं केटीएस और केबीसी कालाजार लक्षण के रोगियों का सत्यापन कर उसके जांच को सुनिश्चित करवाएगी। आशा फैसिलिटेटर आशा के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर नजर रखेंगी। प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक घर-घर कालाजार खोज कार्यक्रम की निगरानी एवं अपने प्रखंड के कालाजार तकनीकी पर्यवेक्षक एवं जिला सामुदायिक उत्प्रेरक को ब्यौरा उपलब्ध कराएंगे। आशा कालाजार के लक्षण वाले मरीज को पी एच सी रेफर करेगी जहां डॉक्टर मरीज की डायग्नोस्टिक करेंगे । उसके बाद आर. के. 39 किट से जांच की जाती है । इन सभी कार्यवाहियों में केयर इंडिया भी सहयोग करेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भीबीडीएस आशुतोष कात्यन , केयर इंडिया के प्रकाश सिन्हा , प्रखंड स्वास्थ्य प्रबन्धक सुनील कुमार , आदि उपस्थित थे।
कालाजार की ऐसे करें पहचान:
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने बताया कि कालाजार एक वेक्टर जनित रोग है। कालाजार के इलाज में लापरवाही से मरीज की जान भी जा सकती है। यह बीमारी लिश्मैनिया डोनोवानी परजीवी के कारण होता है। कालाजार एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलने वाली बीमारी है। दरअसल, यदि किसी संक्रमित व्यक्ति को बालूमक्खी काट लेती है और वह फिर किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटती है तो इस तरह से स्वस्थ्य व्यक्ति भी चपेट में आ जाता है। इस लिहाज से यह एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यदि व्यक्ति को दो सप्ताह से बुखार और तिल्ली और जिगर बढ़ गया हो तो यह कालाजार के लक्षण हो सकते हैं। साथ ही मरीज को भूख न लगने, कमजोरी और वजन में कमी की शिकायत होती है। यदि इलाज में देरी होती है तो हाथ, पैर व पेट की त्वचा काली हो जाती है। बाल व त्वचा की परत भी सूखकर झड़ते हैं। उन्होंने बताया कालाजार के संभावित लक्षण दिखने पर क्षेत्र की आशा से तुरंत संपर्क करना चाहिए और रोगी को किसी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहिए।
मरीजों को आर्थिक सहायता का मिलता है लाभ :
- जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने बताया, कालाजार से पीड़ित रोगी को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री कालाजार राहत योजना के तहत श्रम क्षतिपूर्ति के रूप में बीमार व्यक्ति को राज्य सरकार द्वारा 6600 रुपए और केंद्र सरकार द्वारा 500 रुपए दिए जाते हैं। यह राशि कालाजार संक्रमित व्यक्ति को संक्रमण के समय में दी जाती है। वहीं चमड़ी से जुड़े कालाजार संक्रमित रोगी को केंद्र सरकार की तरफ से 4000 रुपए दिए जाते हैं।
- कालाजार से बचाव के लिए डीडीटी छिड़काव ही सबसे बेहतर उपाय :
प्रखंड स्वास्थ्य प्रबन्धक सुनील कुमार ने बताया, कालाजार से बचाव के लिए डीडीटी छिड़काव ही सबसे बेहतर उपाय है। साथ ही इससे बचाव के लिए लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। इसके लिए लोगों को साफ-सफाई समेत रहन-सहन में बदलाव करने की आवश्यकता है। वहीं, उन्होंने बताया, कालाजार मादा बालू मक्खी (सैन्ड फ्लाई) के काटने से फैलता है। डीडीटी के छिड़काव से ही बालू मक्खी के प्रभाव को पूर्णत: खत्म किया जा सकता है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा डीडीटी का छिड़काव कराया जा रहा है। जिससे बालू मक्खी को समाप्त किया जा सके। - लक्षण दिखते ही कराएं इलाज, सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है समुचित व्यवस्था
प्रखंड समन्वयक प्रकाश सिन्हा ने बताया, लोगों को कालाजार का लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पतालों में जाँच करानी चाहिए और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उचित व समुचित इलाज कराना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में जाँच एवं इलाज की मुफ्त समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही इन बीमारियों से बचने के जमीन (सतह) पर नहीं सोएं । मच्छरदानी का नियमित रूप से उपयोग करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें । - कालाजार के लक्षण :
- लगातार रूक-रूक कर या तेजी के साथ दोहरी गति से बुखार आना।
- वजन में लगातार कमी होना।
- दुर्बलता।
- मक्खी के काटे हुए जगह पर घाव होना।
- व्यापक त्वचा घाव जो कुष्ठ रोग जैसा दिखता है।
- प्लीहा में नुकसान होता है।
- छिड़काव के दौरान इन बातों का रखें ख्याल :
- छिड़काव के पूर्व घर की अन्दरूनी दीवार की छेद/दरार बंद कर दें।
- घर के सभी कमरों, रसोई घर, पूजा घर, एवं गोहाल के अन्दरूनी दीवारों पर छः फीट तक छिड़काव अवश्य कराएं छिड़काव के दो घंटे बाद घर में प्रवेश करें।
- छिड़काव के पूर्व भोजन समाग्री, बर्तन, कपड़े आदि को घर से बाहर रख दें।
- ढाई से तीन माह तक दीवारों पर लिपाई-पोताई ना करें, जिसमें कीटनाशक (एस पी) का असर बना रहे।
- अपने क्षेत्र में कीटनाशक (एस पी) छिड़काव की तिथि की जानकारी आशा दीदी से प्राप्त करें।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतिका … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने तथा पत्रकारिता के वर्तमान … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड स्थित क्वालिटी … Read more
- गुरु पूर्णिमा पर अव्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीमनिहारी /कटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था … Read more
- चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गयासालमारी /कटिहार – सालमारी पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 116/26 दिनांक 28 जून 2026 जो भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 303(2) के … Read more
- मनिहारी में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य,अधिकारियों की सुरक्षा की मांगमनिहारी – बिहार के विभिन्न जिलों में ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए हमलों के विरोध में बुधवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय में भी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत … Read more
- आरोग्य दिवस सत्रों के प्रभावी संचालन को लेकर निर्देश जारीकटिहार–जिला स्वास्थ्य समिति ने आरोग्य दिवस सत्र के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध संचालन के उद्देश्य से एएनएम एवं फील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए विस्तृत निर्देश जारी किया है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं पंचायत … Read more
- रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 से 51 रेलकर्मीयो को डीआरएम ने किया सम्मानित,रेल कर्मियों में हर्षकटिहार – कटिहार मंडल में वर्ष 2024-25 के रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण,उत्कृष्ट कार्यशैली और रेलवे की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले … Read more
- खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम का शिकंजागर्ल्स स्कूल रोड व न्यू मार्केट में चला विशेष अभियान – नगर आयुक्त 6,200 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर … Read more
- मां जानकी धाम के मुख्यालय हेतु 1.80 एकड़ भूमि अनुबंधित — गुरनानीकटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर भाजपा नेता सह मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने बताया कि इक्कीस प्रकल्पों से सुसज्जित सनातन संस्कृति के साथ मिथिलांचल की देवी … Read more
- टाइटल सूट के कारण रुकी पैक्स गोदाम के भूमि की मापी,अमीन बिना पैमाइश लौटे अंचल कार्यालयप्राणपुर /कटिहार-प्रखंड क्षेत्र केवाला पंचायत के मौजा रामचन्द्रपुर स्थित प्रस्तावित पैक्स गोदाम की भूमि की मापी मंगलवार को न्यायालय में लंबित टाइटल सूट का मामला सामने आने के बाद नहीं हो सकी। प्राणपुर अंचल कार्यालय … Read more
- गंगातट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षणगंगातट पर श्रद्धालुओं को हर मुमकिन सुविधा दी जिएगी – लाखो यादव मनिहारी/कटिहार – सावन के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगातट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को … Read more
- जीविका की ओर से सामान्य निकाय की द्वितीय वार्षिक आम सभा आयोजितउत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को किया गया सम्मानित आजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आरके उच्च विद्यालय परिसर में स्तुति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड आजमनगर की ओर से सामान्य निकाय की … Read more
- मनिहारी पुलिस की बडी कार्रवाई,51.68 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तारशराब के नशे में हो हल्ला करने के आरोप मे पांच मैकश गिरफ्तार मनिहारी /कटिहार – वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व मे सूखा नशा एवं … Read more
- पुलिस अधीक्षक ने किया मनसाही थाना का औचक निरीक्षणमनसाही/कटिहार – आरक्षी अधीक्षक कटिहार ने मनसाही थाना का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक थाना का औचक निरीक्षण किया जा रहा हैं इस कड़ी में मनसाही थाना का … Read more
- समेकित भेड़ एवं बकरी विकास योजना के तहत 17 लाभुकों को मिली तीन-तीन बकरियांकोढ़ा /कटिहार -प्रखंड मुख्यालय स्थित कोढ़ा पशु चिकित्सालय परिसर में बुधवार को समेकित भेड़ एवं बकरी विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 17 लाभुकों को … Read more
- संदिग्धावस्था में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिसडंडखोरा/कटिहार–थाना क्षेत्र के सौरिया पंचायत के जनकपुर गांव के खेल मैदान में बुद्धवार की सुबह एक किशोर की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार शव … Read more
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से लदी … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा और … Read more




























