- आईसीडीएस के डीपीओ के नेतृत्व में सीडीपीओ, एल एस समेत अन्य कर्मी की पहल से मिल रहा है लाभ
-कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिये खानपान की बेहतर आदतों को बढ़ावा देना जरूरी:
जिले में बेहतर तरीके से लाभार्थी को मिल रहा है पोषाहार व टीएचआर
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में अब ऑगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाले पोषाहार व टीएचआर का लाभार्थियों को नई तकनीक के साथ लाभ दिया जा रहा है। ताकि लाभुकों को उक्त योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, बल्कि सरकारी योजना का शत-प्रतिशत लाभ सीधा लाभुकों तक पहुँच सके। इसी क्रम में आज जिले के सभी 1866 केन्द्रों में सभी लाभुकों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया। जिसका अनुश्रवन सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका के साथ आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कविप्रिया ने भी किया ।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषाहार वितरण के अनुश्रवन के दौरान आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कविप्रिया ने बताया कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिये नियमित रूप से उचित पोषाहार का सेवन जरूरी है। बेहतर खान पान की आदतों के साथ हम अपनी रहन सहन में मामूली बदलाव के जरिये जिले को कुपोषण से जुड़ी समस्या से निजात दिला सकते हैं । इसलिए केन्द्रों में बच्चों, किशोरों व महिलाओं को उचित पोषाहार की जानकारी देते हुए स्वस्थ व समृद्ध समाज का निर्माण करना है। लोगों को उचित पोषण संबंधी जानकारी देने के लिये पोषण परामर्श केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इस क्रम में लोगों को सही पोषण के लिए जागरूक करने के साथ धात्री व गर्भावस्था में महिलाओं के उचित पोषण की जरूरतें, स्तनपान व छह माह से अधिक उम्र के बच्चों के लिये ऊपरी आहार के महत्व से अवगत कराना है।
पोषण के पांच सूत्रों को जन-जन तक पहुंचाने की कवायद:
आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कविप्रिया ने कहा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों स्तर से कुपोषण को दूर करने के लिए पोषण के पांच सूत्र तैयार किये गये हैं। पहला सुनहरा 1000 दिन, डायरिया प्रबंधन, पौष्टिक आहार, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, एनीमिया प्रबंधन इसमें शामिल किये गये हैं। इन पांच सूत्रों से कुपोषण पर लगाम लगाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन का सेवन महत्वपूर्ण:
आईसीडीएस डीपीओ कविप्रिया ने बताया बच्चों के समुचित विकास के लिये उचित पोषाहार का सेवन जरूरी है। गर्भधारण करने से लेकर धात्री महिलाओं के लिये भी पोषण युक्त आहार का सेवन जरूरी होता हे। गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार का सेवन स्वस्थ शिशु के जन्म के लिये जरूरी है। गर्भावस्था व जन्म के बाद के शुरुआती दो वर्ष बच्चों के मस्तिष्क सहित अन्य महत्वपूर्ण अंगों के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है। बच्चों के समुचित विकास के लिये नियमित आहार में विटामिन, कैल्सियम, आयरन, वसा व कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों की उचित मात्रा का होना उनके स्वस्थ व सेहतमंद जिंदगी के लिये जरूरी है।
क्या है नई तकनीक :-
- पोषाहार एवं टीएचआर का लाभ पूर्व में लाभार्थियों को ऑगनबाड़ी केंद्रों पर सरकारी पंजी में हस्ताक्षर करने के बाद मिलता था। किन्तु, अब उक्त लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को मोबाइल लेकर अपने नजदीकी ऑगनबाड़ी केंद्र जाना होगा। जहाँ केंद्र की सेविका द्वारा अपने सरकारी मोबाइल में ऑंगन एप पर लाभुक का आधार कार्ड नंबर एवं पासवर्ड डालकर लॉग-इन किया जाएगा। इसके बाद लाभार्थी के मोबाइल पर ओटीपी जाएगी। ओटीपी नंबर को पुनः ऑंगन एप में डालकर अपलोड किया जाएगा। जिसके बाद लाभार्थी के खाते में राशि स्थानांतरित हो जाएगी।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- भारत भूषण तिवारी मामले में फूटा जनआक्रोश, सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च; निष्पक्ष जांच की उठी मांगअररिया (फारबिसगंज) अरुण कुमार फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने जन आक्रोश मार्च … Read more
- भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बीओपी फतेहपुर में समन्वय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी के बीओपी फतेहपुर में बुधवार को सीमा सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक … Read more
- किशनगंज:सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शननिसार अहमद/बहादुरगंज विकास के दावों के बीच बहादुरगंज प्रखंड के समेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या-6 के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं … Read more
- जिला पदाधिकारी ने पोठिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देशइरफान /पोठिया किशनगंज के नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार बुधवार को पोठिया पहुंचे। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से प्रखंड कार्यालय परिसर में कर्मियों के बीच हलचल मच गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय … Read more
- बहादुरगंज में छलका बांध पर प्रशासन ने लगाई रोक, चौकीदार तैनातनिसार अहमद/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के झीगाकाटा पंचायत अंतर्गत स्थित छलका बांध का निरीक्षण करने बुधवार को बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों … Read more
- ट्रेन यात्रा के दौरान युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में बढ़ी चिंताटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआरी गांव निवासी एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार के लोगों में चिंता और बेचैनी का … Read more
- KishanganjNews:4.70 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.357 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन जैसा अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार … Read more
- नशा मुक्ति को लेकर प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजनकिशनगंज। नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं बच्चों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता … Read more
- वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द को वॉइस ऑफ मीडिया की दोहरी कमान!— “जब निष्ठा अडिग हो, जमीर जिंदा हो और कलम में सिंह जैसी हुंकार हो, तो संगठन का नेतृत्व स्वतः ही स्वाभिमान के हाथों में आ जाता है। वॉयस ऑफ … Read more
- कनकई नदी पर पुल नहीं, 1000 से अधिक परिवारों की जिंदगी बदहाल; चचरी पुल और नौका के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के पुरन्दाह पंचायत के नदी पार पश्चिम पुरन्दाह स्थित कनकई नदी पर पूल नहीं होने से लोगों को काफी पीड़ा झेलना पड़ता। स्थानीय लोगों का … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित … Read more
- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देशपटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, छात्र कल्याण … Read more
- किशनगंज में लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने … Read more
- किशनगंज:अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े चोरकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूईधासा दासपाड़ा में एक बंद घर में बदमाशों ने छह लाख रुपए के गहने सहित नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अनिकेत कुंदन … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 13.46 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारखगड़ा हवाई अड्डा रोड के पास हुई कार्रवाई किशनगंज /प्रतिनिधि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की … Read more
- बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा वाहन एनएच पर पलटा, चालक फराररणविजय /पौआखाली: पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करते ही पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी चौक स्थित एनएच-327ई पर बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा डब्लूबी 71बी 5468 … Read more
- नल-जल, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है रसिया पंचायत का महादलित टोलानल तो लगे हैं, लेकिन पानी नहीं, स्वास्थ्य भवन निर्माण में भूमि विवाद ने फंसाया पेंच रणविजय /पौआखाली: एक ओर राज्य सरकार महादलित मिशन के तहत महादलित टोलों के उत्थान … Read more
- भारी बारिश से धंसे पुल की हुई मरम्मत, छोटे वाहनों का आवागमन बहाल; स्थायी समाधान की उठी मांगमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज)। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण ठाकुरगंज-मुरालीगच्छ मुख्य मार्ग पर मानिकपुर के समीप धंसे पुल की प्रशासन द्वारा तत्काल मरम्मत करा दी गई है। मरम्मत के … Read more
- सड़क के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी ग्रामीण, बेलवा रामगंज मार्ग 4 घंटे रहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारग्रामीणों का छलका दर्द, बोले, आजादी के दशकों बाद भी बांस की चचरी पुल के सहारे जिंदगी, हमारे हक की सड़क दूसरी जगह ले जाना अन्याय एमएमजीएसवाई विशेष योजना के … Read more



























