उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने कई योजनाओं का किया लोकार्पण
बिहार /डेस्क
डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, पिपराकोठी ( पूर्वी चंपारण) परिसर में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति श्री एम० वेंकैया नायडू, राज्यपाल श्री फागू चौहान और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शामिल हुए।
कार्यक्रम के पूर्व परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उपराष्ट्रपति श्री एम० वेंकैया नायडू राज्यपाल श्री फागू चौहान और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। उप राष्ट्रपति श्री एम0 वेंकैया नायडू ने रिमोट के माध्यम से दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पिपरा कोठी परिसर के प्रशासनिक भवन, गंडकी महिला छात्रावास, पंडित राजकुमार शुक्ल छात्रावास के साथ-साथ स्वदेशी गौ नस्ल का क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र और देशी गौवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन केन्द्र, माधोपुर का भी उद्घाटन किया।
उप राष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने दीक्षांत समारोह में 6 छात्र-छात्राओं श्री अभिनवप्रकाश, श्री राजेश कुमार, सुश्री चांदनी कुमारी को विजिटर मेडल सुश्री स्मिता शर्मा, सुश्री कोमल कीर्ति को चांसलर मेडल तथा आसुतोष कुमार को वाइस चांसलर मेडल प्रदान किया।उप राष्ट्रपति ने कार्यक्रम के दौरान एक पुस्तिका का भी विमोचन किया। उपराष्ट्रपति श्री एम० वेंकैया नायडू ने दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।एवं सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की ।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दीक्षांत समोरह के हिंदी में सम्बोधित करते हुए चंपारण की ऐतिहासिक भूमि को याद करते हुए कहा कि इसी भूमि ने महात्मा गांधी को नया नाम दिया था ।टॉपर समेत सभी छात्र-छात्राओं की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां के छात्र पास होकर देश का नाम रौशन करेंगे।
श्री नायडू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को बधाई देते हुए कृषि मंत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों का याद किया।कृषि क्षेत्र में हो रहे कार्यों की चर्चा करते हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि केंद्र की सरकार ने बेहतर काम किया है।किसान संम्मान योजना से किसानों को काफी फायदा हो रहा ।किसान नई तकनीक से खेती करके काफी मुनाफा कमा रहे है।लगातार हाईटेक तरीके से खेती की जा रही है। किसान सेंटर के माध्यम से नई-नई जानकारी भी समय-समय पर दी जा रही है।
आजकल जय जवान ,जय किसान ,जय विज्ञान के साथ जय अनुसन्धान का नारा बुलंद किया जा रहा है।बिहार के कई विभूति कर्पूरी,जेपी,कैलाशपति मिश्र हुए है जिन्होंने जनता को नया रास्ता दिखाया है।
वहीं कार्यक्रम को सीएमश्री नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज परिसर के द्वितीय दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए आप सभी लोगों को बधाई देता हूं और आदरणीय उपराष्ट्रपति जी का समारोह में स्वागत करता हूं। सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं एवं गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष तौर पर बधाई देता हूं और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता उन्होंने कहा कि डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि • विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। वर्ष 2018 में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन पूसा हुआ था। उसमें महामहिम राष्ट्रपति जी के साथ में शामिल भी हुआ था। कि अमेरिका के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक हेनरी फिप्स ने एग्रीकल्चर ऑफ यू०एस०ए० के नाम पर ही पूसा का नामकरण हुआ।
वर्ष 1934 में भूकंप आने के बाद यह संस्थान दिल्ली चला गया और वहां भी इसका नाम पूसा ही रखा गया। वर्ष 1970 में डॉ० राजेंद्र प्रसाद के नाम पर राज्य सरकार द्वारा डॉ० राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2007-08 में डॉ० राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय बनाने की हमलोगों ने पहल की। उस समय के महानिदेशक,भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली श्री मंगला राय जी से इस पर विचार विमर्श हुआ। हमलोगों ने उस समय भी प्रधानमंत्री जी को इस संबंध में पत्र लिखा था। उस समय की सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए कई शर्तों रखीं, जिसे हमलोगों ने स्वीकार किया और अंततोगत्वा वर्ष 2016 में डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में जबसे हमें काम करने का मौका मिला है कृषि के क्षेत्र में हमलोगों ने कई कार्य किए हैं। वर्ष 2010 में कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की स्थापना की गयी। वर्ष 2016 में पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी। वर्ष 2008 में पहला कृषि रोडमैप, 2012 में दूसरा कृषि रोडमैप और वर्ष 2017 में तीसरा कृषि रोडमैप बनाया गया। कृषि रोडमैप के आधार पर कृषि के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए धान, गेहूं और मक्का की उत्पादकता दोगुनी हुई सब्जी और फल का भी उत्पादन काफी वर्ष 2012 से कृषि एवं उससे संबद्ध इंस्टीच्यूट में पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं को 2000 प्रतिमाह की दर से मदद दी जा रही है।
साथ ही उन्हें 6000 रुपए वार्षिक रूप से रुपये पुस्तक आदि खर्च के लिए दिया जाता है। सभी छात्र-छात्राओं को हमलोग इसी तरह से सहयोग करते रहेंगे। हमलोगों की इच्छा है कि कृषि के क्षेत्र में वे पढ़े और आगे बढ़ें, यह देश और राज्य के हित है। बिहार में करीब 76 प्रतिशत आबादी की निर्भरता कृषि पर है। देश में आबादी के दृष्टिकोण से बिहार तीसरे स्थान पर और क्षेत्रफल के दृष्टि 12वें स्थान पर है। आबादी नियंत्रण के लिए हमलोग महिलाओं को शिक्षित कर रहे हैं। महिलाओं के शिक्षित होने से प्रजनन दर घटेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम केंद्र में कृषि मंत्री थे तो दुनिया के महान वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक डॉ० नॉर्मन बोरलॉग को वर्ष 2001 में पूसा ले गए थे। पूसा में ही बोरलॉग इंस्टीच्यूट की एक शाखा स्थापित की गयी। वर्ष 2016 में हम वहां गए थे, जहां मौसम के अनुकूल किए जा रहे कृषि कार्य को देखा था। बाद में हमलोगों ने जल-जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की। मौसम के अनुकूल कृषि की शुरुआत हमलोगों ने 8 जिलों से किया और बाद में इसे सभी 38 जिलों में लागू किया गया। 11 जिलों में डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम के अनुकूल कृषि की देख-रेख कर रहा है।
फसल अवशेष प्रबंधन के लिए भी हमलोग कृषकों की सहायता कर रहे हैं। पुआल जलाने के लिए हमलोग उन्हें प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को 5 कृषि कर्मण है। हमलोग कृषि के कार्य को और आगे बढ़ाते रहेंगे। दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार एवं वानिकी महाविद्यालय की स्थापना हुई है और आज कई चीजों का उद्घाटन भी हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी की सरकार में जब हम केंद्रीय कृषि मंत्री थे, उस समय वर्ष 2000 में एग्रीकल्चर पॉलिसी लायी गई। अटल जी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए और अब प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश और राज्य विकास कर रहा है। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, कृषि मंत्री श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, गन्ना कर रहा है।
विधि मंत्री श्री प्रमोद कुमार, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री
श्री राधामोहन सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सचिव कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान तथा महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली श्री त्रिलोचन महापात्र, डॉ० राजेंद्र प्रसाद 1 केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो० प्रफुल्ल कुमार मिश्र, डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के कुल कुलपति श्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि सचिव डॉ० प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, आयुक्त तिरहुत प्रमंडल श्री मिहिर कुमार, कृषि विभाग के सचिव श्री एन0 सरवन कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, चंपारण प्रक्षेत्र श्री रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री कपिल शीर्षत अशोक, पुलिस अधीक्षक श्री नवीन चंद्र झा सहित अन्य पदाधिकारीगण, शिक्षकगण, गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- भारत भूषण तिवारी मामले में फूटा जनआक्रोश, सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च; निष्पक्ष जांच की उठी मांगअररिया (फारबिसगंज) अरुण कुमार फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने जन आक्रोश मार्च एवं कैंडल … Read more
- भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बीओपी फतेहपुर में समन्वय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी के बीओपी फतेहपुर में बुधवार को सीमा सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की … Read more
- किशनगंज:सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शननिसार अहमद/बहादुरगंज विकास के दावों के बीच बहादुरगंज प्रखंड के समेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या-6 के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव … Read more
- जिला पदाधिकारी ने पोठिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देशइरफान /पोठिया किशनगंज के नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार बुधवार को पोठिया पहुंचे। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से प्रखंड कार्यालय परिसर में कर्मियों के बीच हलचल मच गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित … Read more
- बहादुरगंज में छलका बांध पर प्रशासन ने लगाई रोक, चौकीदार तैनातनिसार अहमद/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के झीगाकाटा पंचायत अंतर्गत स्थित छलका बांध का निरीक्षण करने बुधवार को बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बताया … Read more
- ट्रेन यात्रा के दौरान युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में बढ़ी चिंताटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआरी गांव निवासी एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार के लोगों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। … Read more
- KishanganjNews:4.70 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.357 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन जैसा अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया … Read more
- नशा मुक्ति को लेकर प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजनकिशनगंज। नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं बच्चों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी में नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का … Read more
- वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द को वॉइस ऑफ मीडिया की दोहरी कमान!— “जब निष्ठा अडिग हो, जमीर जिंदा हो और कलम में सिंह जैसी हुंकार हो, तो संगठन का नेतृत्व स्वतः ही स्वाभिमान के हाथों में आ जाता है। वॉयस ऑफ मीडिया बिहार … Read more
- कनकई नदी पर पुल नहीं, 1000 से अधिक परिवारों की जिंदगी बदहाल; चचरी पुल और नौका के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के पुरन्दाह पंचायत के नदी पार पश्चिम पुरन्दाह स्थित कनकई नदी पर पूल नहीं होने से लोगों को काफी पीड़ा झेलना पड़ता। स्थानीय लोगों का कहना है … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई। … Read more
- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देशपटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, छात्र कल्याण कार्यक्रमों तथा … Read more
- किशनगंज में लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने अचानक रेलवे … Read more
- किशनगंज:अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े चोरकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूईधासा दासपाड़ा में एक बंद घर में बदमाशों ने छह लाख रुपए के गहने सहित नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अनिकेत कुंदन ने मंगलवार … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 13.46 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारखगड़ा हवाई अड्डा रोड के पास हुई कार्रवाई किशनगंज /प्रतिनिधि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की देर रात्रि … Read more
- बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा वाहन एनएच पर पलटा, चालक फराररणविजय /पौआखाली: पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करते ही पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी चौक स्थित एनएच-327ई पर बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा डब्लूबी 71बी 5468 निबंधित डाक … Read more
- नल-जल, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है रसिया पंचायत का महादलित टोलानल तो लगे हैं, लेकिन पानी नहीं, स्वास्थ्य भवन निर्माण में भूमि विवाद ने फंसाया पेंच रणविजय /पौआखाली: एक ओर राज्य सरकार महादलित मिशन के तहत महादलित टोलों के उत्थान के लिए … Read more
- भारी बारिश से धंसे पुल की हुई मरम्मत, छोटे वाहनों का आवागमन बहाल; स्थायी समाधान की उठी मांगमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज)। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण ठाकुरगंज-मुरालीगच्छ मुख्य मार्ग पर मानिकपुर के समीप धंसे पुल की प्रशासन द्वारा तत्काल मरम्मत करा दी गई है। मरम्मत के बाद छोटे … Read more
- सड़क के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी ग्रामीण, बेलवा रामगंज मार्ग 4 घंटे रहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारग्रामीणों का छलका दर्द, बोले, आजादी के दशकों बाद भी बांस की चचरी पुल के सहारे जिंदगी, हमारे हक की सड़क दूसरी जगह ले जाना अन्याय एमएमजीएसवाई विशेष योजना के तहत प्रस्तावित … Read more
- महानंदा नदी में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातमठाकुरगंज/किशनगंज: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की बुढ़नई पंचायत के खानकी बोदीभिठा गांव निवासी 8 वर्षीय मासूम मो. सैफ आलम की महानंदा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार से लापता बच्चे … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर ठाकुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज, किशनगंज। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता … Read more



























