रविवार ,17 अक्टूबर 2021,विक्रम सम्वत 2078,तिथि : द्वितीया,पक्ष :शुक्ल
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :सूर्यदेव ने आपके सातवें स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध सीधे तौर पर जीवनसाथी से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आपको अपने हर कार्य में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। वो आपके कदम से कदम मिलाकर चलेंगे, लिहाजा 16 नवंबर तक जीवनसाथी का साथ बनाये रखने के लिये भोजन करते समय अपने भोजन में से एक रोटी निकालकर अपने किसी सहयोगी को या अपने आस-पास मौजूद किसी व्यक्ति को खाने के लिये दें।
वृष राशि :सूर्यदेव ने आपके छठे स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध मित्रों और शत्रुओं से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आपके दोस्त आपकी बातों से असहमत हो सकते है। बेहतर होगा इस दौरान अपने दोस्तों के साथ संभलकर बात करें, साथ ही अपने विरोधियों के प्रति भी सावधान रहें। वो आपकी दोस्ती में परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। 16 नवंबर तक दोस्तों के साथ अच्छे संबंध बनाये रखने के लिये और शत्रुओं से बचाव के लिये मन्दिर में गुड़ का दान करें।
मिथुन राशि :सूर्यदेव ने आपके पांचवें स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध विद्या, गुरु, विवेक, रोमांस और संतान से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से विद्या के क्षेत्र में आपकी बढ़ोतरी होगी। आपको अपने टीचर्स से और गुरु से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपका विवेक बना रहेगा। रोमांस के क्षेत्र में भी आप आगे रहेंगे। आपका पार्टनर आपसे खुश रहेगा, साथ ही आपको संतान सुख मिलेगा। वो आपकी हर संभव कार्य में मदद करेंगे। इस दौरान सूर्यदेव की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये पक्षियों को दाना डाले।
कर्क राशि :सूर्यदेव ने आपके चौथे स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध भूमि, भवन, वाहन और माता से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने कार्यों में माता से पूरा सहयोग मिलेगा। वो आपके हर फैसले में आपके साथ खड़ी रहेंगी, साथ ही इस दौरान आपको भूमि, भवन और वाहन का लाभ भी मिल सकता है। 16 नवंबर तक सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाएं।
सिंह राशि :सूर्यदेव ने आपके तीसरे स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके भाई-बहनों और आपकी अभिव्यक्ति से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। इस दौरान आपको किसी से भी कोई बात करते समय अपने हाव-भाव, यानी एक्सप्रेशन पर भी थोड़ा ध्यान देना चाहिए। सूर्यदेव के शुभ फल पाने के लिए चींटियों को आटा खिलाएं।
कन्या राशि :सूर्यदेव ने आपके दूसरे स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध सीधे-सीधे आपकी आर्थिक स्थिति और धन से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आपको धन लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका काम अच्छा चलेगा। इस दौरान सूर्यदेव की कृपा से शुभ फल पाने के लिये मन्दिर में नारियल तेल की शीशी दान करें।
तुला राशि :सूर्यदेव ने आपके पहले स्थान, यानी लग्न स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके शरीर, प्रेम-संबंध, यश-सम्मान और योग्यता से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी योग्यता से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, साथ ही आपकी संतान के कोर्ट-कचहरी संबंधी सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। 16 नवंबर तक सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये सुबह स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि :सूर्यदेव ने आपके बारहवें स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध शैय्या सुख और व्यय से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में शैय्या सुख बना रहेगा, लेकिन इस दौरान आपको पैसों के मामले में अपने हाथ थोड़े खींचकर रखने चाहिए। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। 16 नवंबर तक बिना वजह खर्चों से बचे रहने के लिये और शैय्या सुख का लाभ पाने के लिये आपको धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देना चाहिए और सुबह के समय अपने घर के खिड़की, दरवाजे खोलकर रखने चाहिए।
धनु राशि :सूर्यदेव ने आपके ग्यारहवें स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आमदनी और कामना पूर्ति से है। सूर्यदेव के इस गोचर केप्रभाव से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके सामने अच्छे प्रॉफिट के नए बिजनेस प्रपोजल आ सकते हैं। जल्द ही आपकी कोई खास इच्छा भी पूरी हो सकती है। इस दौरान गोचर के शुभ स्थिति का लाभ पाने के लिये रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 5 मूली रखकर सोएं और अगले दिनसुबह उठकर उन्हें किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान कर दें।
मकर राशि :सूर्यदेव ने आपके दसवें स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके करियर और पिता से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आपको करियर में नई कामयाबी मिलेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत सफल होगी। साथ ही आपके पिता की बेहतरी सुनिश्चित होगी और पिता के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। लिहाजा इस दौरान सूर्यदेव की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए अपने सिर पर व्हाइट या ऑफ व्हाइट कलर की टोपी या पगड़ी पहनकर रखें।
कुंभ राशि :सूर्यदेव ने आपके नवें स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके भाग्य से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आपको 16 नवंबर तक किस्मत का साथ पाने में कुछ परेशानी हो सकती है। आपको उम्मीद के अनुसार अपने काम का फल नहीं मिल पायेगा। अतः सूर्यदेव की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और किस्मत का सहयोग पाने के लिये घर में पीतल के बर्तनों को उपयोग में लाएं। साथ ही धर्म-कर्म के कामों में अपना सहयोग देते रहें।
मीन राशि :सूर्यदेव ने आपके आठवें स्थान में गोचर किया है। जन्मपत्रिका में इस स्थान का संबंध आपके स्वास्थ्य से है। सूर्यदेव के इस गोचर के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। 16 नवंबर तक आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। बाहर का तला-भुना खाने से आपको बचना चाहिए और रूटीन एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए, साथ ही सूर्यदेव के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लियेकाली गाय या बड़े भाई की सेवा करें।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बिहार के राज्यपाल के किशनगंज आगमन को लेकर सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/किशनगंज राज्यपाल सैयद अता हसनैन के किशनगंज परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों … Read more
- सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों मे पसरा मातमबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दारुल उलूम चौक के समीप बीते गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना मे घायल मरीज का इलाज के दौरान मौत हो गयी। जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव … Read more
- 12 घंटे में शूटआउट का खुलासा: अररिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 बदमाश गिरफ्तार, हथियार-बाइक जब्तअररिया /अरुण कुमार अररिया जिले में पुलिस के द्वारा अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड कारवाई की जा रही है। उसी क्रम में पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर भारत फाइनेंस के कर्मी को … Read more
- फर्जी GST बिल पर कोयला तस्करी का खेल उजागर: किशनगंज SP संतोष कुमार की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त, 4 गिरफ्तारकिशनगंज जिले में फर्जी जीएसटी कागजात के सहारे कोयला तस्करी के बड़े मामले का उद्भेदन पुलिस के द्वारा किया गया है।बता दे कि गलगलिया चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए चार कोयला लदे ट्रकों … Read more
- इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का खुलासा, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तारनेपाल से किशनगंज होते हैदराबाद तक फैला था साम्राज्य तेलंगाना पुलिस के सहयोग से रजा आलम की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी किशनगंज पुलिस द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कारवाई किशनगंज /राजेश दुबे किशनगंज पुलिस ने अवैध मादक … Read more
- आंधी-तूफान में एक दर्जन बिजली पोल गिरे,दो पंचायतों की बिजली सप्लाई ठपबारसोई /कटिहार – रविवार दोपहर आई तेज आंधी-तूफान व बारिश से बारसोई प्रखंड के कर्णपुर पंचायत स्थित निंधौर गांव में करीब एक दर्जन बिजली पोल गिरकर टूट गए। इससे निंधौर समेत दो पंचायतों … Read more
- कटिहार:घायल महिला की इलाज के दौरान मौत,एक गिरफ्तारसमेली / कटिहार – भूमि विवाद में मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान चार दिन बाद मौत हो गई ।घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के मोरसंडा वार्ड नंबर 1 निवासी मसोमात सुनीता … Read more
- कटिहार:आर्म्स एक्ट के तहत प्राणपुर थाना में तीन अपराधी पर मामला दर्जदो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस तथा एक बाइक प्राणपुर पुलिस ने जप्त किया प्राणपुर /कटिहार — कटिहार – प्राणपुर एनएच 31 सड़क … Read more
- अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का अधिकारियों ने किया निरीक्षणअति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की … Read more
- कटिहार:स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी,गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देशबरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा कटिहार – रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस … Read more
- कलाओं का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व रचना में सुंदर सकारात्मक दिशा देना – कौशिकचंडीगढ़ बोर्ड की क्रियात्मक वार्षिक मेधा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कटिहार – रंगन आर्ट क्राफ्ट एवं म्यूजिक कॉलेज के तत्वाधान में बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक मेघा … Read more
- कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एनएच 81 सड़क जर्जर,राहगीर परेशानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एन एच 81 तक कुल 4.150 किमी की सड़क पिछले कई माह से लगातार जर्जर एवं गड्ढे में तब्दील हो … Read more
- स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो एसएम कालोनी से 7.37 ग्राम के साथ उन्नीस वर्षीय राहुल महतो ऊर्फ सुरेश महतो पिता मानिक महतो … Read more
- कटिहार:विकास सिंह बने बीर कुंवर सेवा परिषद के अध्यक्ष,लोगो ने दी बधाईकटिहार – शहर के बीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद … Read more
- देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार,भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के हसवर फोरलेन से दो लोगों को 39 लीटर देशी शराब के साथ रविवार को गिरफ्तारकर जेल भेज दिया गया है। इस संदर्भ में मनिहारी थानाकांड संख्या … Read more




























