सोशल मीडिया पर महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग कर रहे थे कार्रवाई की मांग
मोटरसाइकिल पर परिजन के साथ जा रही महिला के साथ सड़क पर आधा दर्जन लड़कों ने किया था अभद्र व्यवहार एवं मारपीट
बिहार /सारण
सारण पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के बाद वीडियो वायरल की सूचना प्राप्त होने के 08 घंटे के अंदर ही घटनास्थल का सत्यापन करते हुए सभी 06 अभियुक्तों को ना सिर्फ पहचान सुनिश्चित करने में सफलता हासिल किया है बल्कि 4 युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सारण जिला के दरियापुर थानान्तर्गत महिला के साथ कुछ लड़को के द्वारा छेड़खानी की घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को तत्क्षण गिरफतार किया गया है ।
उन्होंने कहा कि मंगलवार ,दिनांक 05.10.21 को एक वीडियो जिसमें एक महिला के साथ छेड़खानी करते हुए कई लड़के दिखाई दे रहे थे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एवं ट्विटर पर भी कई लोगों द्वारा शेयर किया गया। इसकी सूचना सोशल मीडिया कई मीडियाकर्मियों एवं पुलिस मुख्यालय के व्हॉटसएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त हुई। कई जगहों पर इस वीडियो के सारण / छपरा जिला से सम्बंधित होने का जिक किया गया था।
प्राप्त सूचना का पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा तत्क्षण संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए
वीडियो के सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु विशेष टीम गठित की गई एवं जिला में कार्यरत CCSMU (Cyber Crime and Social Media Unit) को भी यह कार्य दिया गया। विश्लेषणोपरांत वीडियो में दिखाई देने वाला मोटरसाईकिल दरियापुर क्षेत्र का पाया गया, जिसके आधार पर स्थानीय लोगों के मदद से वीडियो में महिला के साथ छेड़खानी करने वाले लड़कों की पहचान की गई।
घटना में कुल 06 लड़के शामिल थे, उन सभी की पहचान हो गयी है तथा उनमें से चार (04) अभियुक्तों की गिरफतारी कर ली गई है। वहीं थानाध्यक्ष, दरियापुर थाना के स्वलिखित बयान के आधार पर 06 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान की जा रही है। गिरफतार 04 अभियुक्तों के अलावे अन्य 02 अभियुक्त की भी गिरफतारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है तथा उन्हें भी शीघ्र ही गिरफतार कर लिया जाएगा।एसपी द्वारा बताया गया है वायरल वीडियों में दिख रही पीड़िता का सत्यापन नहीं हो पाया है तथा पीड़िता या उसके परिजनो द्वारा सारण जिला के किसी भी थाना में इस सम्बंध में न ही आवेदन दी गई है और ना ही कोई सूचना दी गई है या शिकायत दर्ज कराई गई है।
पीड़िता की पहचान हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों के नाम गुड्डु राय, पे०- किशोर राय, सा० अकिलपुर, थाना- दरियापुर, जिला-सारण 2. आमोद कुमार, पे०- गोपाल राय, सा० अकिलपुर, थाना- दरियापुर, जिला- सारण, राकेश कुमार, पे० शम्भु राय सा० अकिलपुर थाना- दरियापुर, जिला-सारण,धर्मेन्द्र कुमार, पे० विद्या राय, सा० अकिलपुर, थाना- दरियापुर, जिला-सारण 5. अरविन्द कुमार, पे०- जितेन्द्र राय, सा० सामनचक थाना- दरियापुर, जिला-सारण। नीतिश कुमार उर्फ घोष, पे०- रूदल राय, सा० सामनचक, थाना- दरियापुर, जिला-सारण।जिनमे से राकेश कुमार, पे० शम्भु राय सा० अकिलपुर, थाना- दरियापुर जिला सारण 2. अरविन्द कुमार, पे0 जितेन्द्र राय, सा० सामनचक, थाना- दरियापुर, जिला-सारण।
नीतिश कुमार उर्फ घोष, पे० रूदल राय, सा० सामनचक, थाना- दरियापुर, जिला- सारण 4. आमोद कुमार, पे०- गोपाल राय सा० अकिलपुर, थाना- दरियापुर, जिला-सारण को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन … Read more

























